BREAKING

Jaunpur News: जफराबाद नगर पंचायत के ख़राब पड़े ट्रांसफार्मर की जिम्मेदारों को नहीं है जानकारी

नवरात्र में अगर कोई भी ट्रांसफार्मर खराब होता है तो पंडालों में रहेगा अंधेरा

इजहार हुसैन @ नया सवेरा 

जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय नगर पंचायत में वर्षों से 400 केवीए का ट्रांसफार्मर खराब पड़ा हुआ है। मजे की बात तो यह है कि नगर पंचायत को इसकी जानकारी भी नहीं है। यहां तक की ईओ को भी इसकी जानकारी नहीं है। ट्रांसफार्मर के सम्बन्ध में जब अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत जफराबाद से पूछा गया तो उन्होंने इस संबंध में कोई जानकरी होने से इनकार कर दिया। नगर पंचायत में पूर्व अध्यक्ष प्रमोद बरनवाल ने विद्युत व्यवस्था को ठीक करने के लिए कई ट्रांसफार्मर खरीदे थे और लगवाए थे, लेकिन एक ट्रांसफार्मर 400 केवीए का ट्रॉली पर बनवाकर रखा गया था कि कभी भी कोई ट्रांसफार्मर खराब होता है तो वहां जाकर ट्रांसफार्मर लगाकर विद्युत व्यवस्था सुचारू रूप से चालू रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: धूमधाम से मनाया गया श्री सर्वेश्वरी समूह का स्थापना दिवस

बीते दिनों बिजली कटौती को देखते हुए आने वाले नवरात्र के लिए विद्युत व्यवस्था की क्या तैयारी है? तो पता चला कि 400 केवीए का ट्रांसफार्मर कई सालों से खराब पड़ा है, जिसकी जानकारी लेने के लिए अध्यक्ष प्रतिनिधि से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि इसके बारे में हमें कोई जानकारी नहीं है। आप ईओ से संपर्क करें जब ईओ साहब से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि इसके बारे में हमें कोई जानकारी नहीं है। जफराबाद में लगे ट्रांसफार्मर पर नवरात्र पर लोड बढ़ने पर अगर कोई ट्रांसफार्मर जल जाता है तो इमरजेंसी में रखा ट्रांसफार्मर भी खराब है तो ऐसी स्थिति में या तो पंडाल अंधेरे में रहे या फिर कोई अपनी किसी प्रकार की व्यवस्था करें।

गौरतलब हो कि नगर पंचायत द्वारा इमरजेंसी के लिए ही 400 केवीए का ट्रांसफार्मर इसीलिए खरीदा गया था ताकि कहीं का ट्रांसफार्मर खराब होता है तो ट्राली को ले जाकर खड़ा कर सप्लाई तुरंत चालू की जा सके लेकिन यहां तो ट्रांसफार्मर खराब पड़ा हुआ है तो इमरजेंसी की स्थिति में पंडालो में अंधेरा होना स्वाभाविक है। विद्युत विभाग के एक कर्मचारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि ऐसी स्थिति में जिम्मेदार हम लोग नहीं होंगे क्योंकि ट्रांसफार्मर हमारे पास इमरजेंसी में कोई भी नहीं है कि जिसको तुरंत लगाया जा सके और सप्लाई शुरू की जा सके।

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज (AICTE, UPBTE, AKTU & PCI Approved) | Mob:- 9125018998, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उप्र | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष | #NayaSaveraNetwork
विज्ञापन

विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें