Jaunpur News: अखबार विक्रेता सड़क दुर्घटना में घायल
नया सवेरा नेटवर्क
मडियाहूं, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सरौना गांव निवासी एक अखबार विक्रेता सोमवार को अखबार बिक्री के दौरान कटघर गांव के पास पिकअप की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें उपचार के लिए वाराणसी ले गए हैं,जहां उनका उपचार चल रहा है। बताया जाता है कि क्षेत्र के सरौना गांव निवासी राम मूरत गुप्ता अखबार वितरण का कार्य करते हैं। वह प्रतिदिन की तरह सोमवार को अपने टीवीएस मोपेड से अखबार वितरण का कार्य कर रहे थे। वह मड़ियाहूं भदोही मार्ग के एन एच 135 पर स्थित कटघर गांव के पास एक पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें लेकर वाराणसी चले गए। जहां उनका उपचार चल रहा है। परिजनों ने बताया कि चिकित्सकों ने उन्हें गहन चिकित्सा कक्ष में रखा है ।अभी तक उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: चयन प्रक्रिया को लेकर सम्पादक मण्डल ने की बैठक
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |
