BREAKING

Jaunpur News: टला बड़ा हादसा, पीपल का पेड़ गिरने से गाड़ी क्षतिग्रस्त

jaunpur-news-major-accident-averted-car-damaged-due-falling-peepal-tree

राजकीय कृषि बीज भण्डार प्रभारी का था वाहन

नया सवेरा नेटवर्क

चन्दवक, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र खुज्जी तिराहे पर स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार से सटे मंदिर परिसर में सोमवार की दोपहर को एक बड़ा हादसा होने से टल गया। हादसा तब हुआ जब बीज भंडार के प्रभारी विकास सिंह को सूचना मिली कि जिस पुराने पीपल के पेड़ नीचे गाड़ी खड़ी है। वह गिरने वाला है। सूचना पाकर आनन फानन में गाड़ी के पास पहुंचकर गाड़ी का दरवाजा खोलकर चालू कर ही रहे थे कि अचानक पेड़ तेजी से नीचे की तरफ गिरने लगा। पेड़ को तेजी नीचे गिरता देख गाड़ी छोड़कर फरार होते ही पेड़ गाड़ी के ऊपर गिर गया जिससे गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: अखबार विक्रेता सड़क दुर्घटना में घायल

मौके पर बीज लेने पहुंचे किसानों ने जब यह दृश्य देखा तो तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची वन विभाग की घटना की सूचना दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पेड़ काफी पुराना और कमजोर हो चुका था जिसकी समय रहते कटाई नहीं की गई थी। समय रहते अगर पेड़ की छंटाई और कटाई हो जाती तो ऐसी घटना नहीं होती।


प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज (AICTE, UPBTE, AKTU & PCI Approved) | Mob:- 9125018998, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उप्र | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष | #NayaSaveraNetwork
विज्ञापन

वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं


नया सबेरा का चैनल JOIN करें