Jaunpur News: विद्यालय से घर जा रही छात्रा के साथ छेड़खानी, विरोध करने पर पिटाई
पाक्सो एक्ट में मुकदमा
नया सवेरा नेटवर्क
मड़ियाहूं, जौनपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी स्कूल से घर जा रही कक्षा 8 की छात्रा का मनबढ़ ने रास्ते में रोककर अश्लील हरकत किया। विरोध करने पर उसकी पिटाई भी किया जिससे छात्रा के हाथ में चोटें आई हैं। छात्रा की मां ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया कि उनकी पुत्री क्षेत्र के एक विद्यालय में कक्षा 8 की छात्रा है। वह प्रतिदिन की तरह विद्यालय से अपने घर आ रही थी। रास्ते में सुनसान जगह देखकर गांव का ही एक मनबढ़ युवक ने उसका हाथ पकड़ कर खींचते हुए अश्लील हरकत करने लगा।
यह भी पढ़ें | पितरों को भावपूर्ण,अश्रु-युता विदाई-चिट्ठी ना कोई संदेश ना जाने कौनसा देश जहां तुम चले गए-सर्वपितृ अमावस्या,की ग्राउंड रिपोर्टिंग व अंतरराष्ट्रीय- स्तरीय विवेचन
विरोध करने पर मनबढ़ द्वारा छात्रा को मारा पीटा गया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दिया। साथ के अन्य बच्चों ने उसे घर पहुंचाया। घर पहुंचकर उसने घटना की जानकारी परिजनों को दिया। उसके बाद कोतवाली में लिखित सूचना दी गई। निरीक्षक अपराध इरफान अली ने बताया कि आरोपी युवक के विरुद्ध छेड़खानी व पाक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)