Mumbai News: पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की मदद में जुटी मुंबई की मेघाश्रेय संस्था
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। पंजाब में आई भयानक बाढ़ की त्रासदी के बीच देश की जानी-मानी समाजसेविका मेघाश्रेय संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा सिंह द्वारा पंजाब के अलग-अलग इलाके में समर्पित भावना के साथ राहत कार्य किया जा रहा है। संस्था द्वारा बाढ़ पीड़ितों के खाने-पीने की सामग्री ,कंबल चद्दर ,चाय ,नाश्ते समेत सभी प्रकार की मदद की जा रही है। संस्था की टीम घर-घर पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों की सेवा में लगी हुई है।
संस्था की संस्थापिका सीमा सिंह ने कहा कि उनकी संस्था का यही उद्देश्य है कि दुख की घड़ी में मानवता और भाईचारे को चरितार्थ करें और लोगों की निस्वार्थ सेवा करें। उन्होंने बताया कि पंजाब के अंदर संस्था की 150 लोगों की टीम अलग-अलग इलाकों में राहत कार्य और मदद पहुंचाने में लगी हुई है। जब तक पंजाब में हालात सामान्य नहीं हो जाता, तब तक उनकी संस्था पंजाब के लोगों के बीच सेवा की भावना के साथ काम करती रहेगी।
.jpg)
.jpg)
,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)