BREAKING

Jaunpur News: जौनपुर में मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान का हुआ शुभारम्भ

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। प्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति के विशेष अभियान फेज-5.0 का शुभारंभ मुख्यमंत्री द्वारा शनिवार को किया गया है।

मिशन शक्ति के पांचवें चरण के अंतर्गत शासन के निर्देश के क्रम में आज पुलिस विभाग की महिला अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा बाइक रैली निकाली गई। जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र तथा पुलिस अधीक्षक डॉ0 कौस्तुभ द्वारा पुलिस लाइन परिसर से बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।      

यह बाइक रैली रिजर्व पुलिस लाइन से प्रारंभ होकर वाजिदपुर तिराहा होते हुए जेसीज चौराहा, रोडवेज तिराहा, कलेक्ट्रेट तिराहा, अंबेडकर तिराहा से होते हुए पुलिस लाइन में समाप्त हुई। रैली का उद्देश्य समाज में महिलाओं को उनके कानूनी और संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।

मिशन शक्ति फेज-5.0 महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम है। इसके तहत जिले में महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और अधिकारों से संबंधित विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: चोरी की घटनाओं से क्षेत्र में दहशत

जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने बताया कि मुख्यमंत्री का हमेशा से प्रयास रहा है कि महिलाओं को सुरक्षा मिले, उनको सम्मान मिले, तथा वे स्वावलंबन के पथ पर बढ़कर हमारे प्रदेश और देश के विकास, अर्थव्यवस्था में अपना योगदान दे सके। शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर मिशन शक्ति के पांचवी चरण का प्रारंभ किया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ0 कौस्तुभ के नेतृत्व में महिला पुलिस बल ने एक विशाल रैली निकाली है, जिसका उद्देश्य है सभी महिलाओं को आश्वस्त करना है कि कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वालों को मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा। यह रैली इस बात का प्रतीक है कि हमारी मातृशक्ति हर क्षेत्र में आगे बढ़कर हमारे देश और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मिशन शक्ति के पांचवें चरण के तहत महिलाओं को निडर होकर आगे बढ़ने का वातावरण उपलब्ध कराना, पुलिस विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने आमजन से भी अपील किया कि किसी भी प्रकार की घटना या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल डायल 112 अथवा थाना/चौकी को दे। महिलाओं का सम्मान ही समाज का सम्मान है। महिला स्वावलंबन से ही वास्तविक सशक्तिकरण संभव है। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी, नगर प्रतिसार निरीक्षक सहित अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

Aakash Foundation  NOW IN JAUNPUR   Visit Us  3rd Floor, Utsav Motel, Near Wazidpur Tiraha, Jaunpur-222002  Naya Sabera Network
विज्ञापन

Gahna Kothi Bhagelu Ram Ramji Seth  Kotwali Chauraha Jaunpur  9984991000, 9792991000, 9984361313  Olandganj Jaunpur  9838545608, 7355037762, 8317077790 And RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur विज्ञापन
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें