BREAKING

Mumbai News: भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की स्मृति में संगीतमय कार्यक्रम संपन्न

Mumbai News: Musical program concluded in memory of Bharat Ratna Ustad Bismillah Khan
नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। प्रभादेवी स्थित रवींद्र नाट्य मंदिर के मुख्य सभागार में 12 सितम्बर को भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की स्मृति में याद-ए-बिस्मिल्लाह नामक भव्य संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें  बड़ी संख्या में श्रोतागण उपस्थित रहे।  यादें बिस्मिल्लाह श्रद्धांजलि कार्यक्रम में राज्य के  सांस्कृतिक मंत्री, एडवोकेट आशीष शेलार , सुप्रसिद्ध बनारस घराने की गायिका, पद्मश्री डॉ सोमा घोष ने द मेमोरियल भारत रत्न बिस्मिल्लाह खां सम्मान तबला मार्तंड पद्मा श्री पंडित सुरेश तलवलकर को चांदी के शहनाई से किया।  इस कार्यक्रम का आयोजन मधु मुरच्‍छना संस्था द्वारा किया गया था। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में महाराष्ट्र सरकार के सांस्कृतिक कार्य मंत्री, विधायक एड. आशीष शेलार उपस्थित रहे। उनके साथ विशेष अतिथि के रूप में कवयित्री डॉ मंजू लोढ़ा, सदगुरु दयाल और भाजपा प्रवक्ता विनोद शेलार मंच पर मौजूद रहे। इस आयोजन में प्रमुख रूप से अभिनेता गौरव प्रतीक, श्रीमती मालती जैन  कन्हैया लाल जोशी, संगीतकार और संगीत निर्देशक विवेक प्रकाश, समाज सेवक राजेश श्रीवास्तव, शारदा शर्मा, कवि संजय मिश्रा, संगीतकार सत्यम आनंद, प्रेम प्रकाश दुबे, शिवालया के प्रतीक उपाध्याय, इंडियन ऑयल के नितिन गुप्ता और संगीत निर्देशक विशाल शिलके उपस्थित रहे। 

यह भी पढ़ें |Jaunpur News: शिविर में आसन, ध्यान व प्राणायाम का कराया अभ्यास

संगीत प्रस्तुतियों में बनारस घराने की प्रसिद्ध गायिका पद्मश्री डॉ. सोमा घोष ने अपनी मनमोहक गायन शैली से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसी क्रम में ओंकार अग्निहोत्री, अक्षरा व्यास और ऋषिकेश कर्मकार ने ट्रियो के रूप में अपनी प्रस्तुति दी। इनके साथ संगत पर नज़ीश जब्बार हुसैन खान, नवीन ओबेरॉय और राहुल मिलन रहे।

कार्यक्रम में भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां पर आधारित एक डॉक्यू-ड्रामा भी प्रस्तुत किया गया, जिसका निर्देशन शुभांकर घोष ने किया। संचालन आनंद सिंह ने संभाला। यह कार्यक्रम भारतरत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की स्मृति में किया गया, जिसमें उनके योगदान को याद करके सभी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।


Aakash Foundation  NOW IN JAUNPUR   Visit Us  3rd Floor, Utsav Motel, Near Wazidpur Tiraha, Jaunpur-222002  Naya Sabera Network
विज्ञापन

Gahna Kothi Bhagelu Ram Ramji Seth  Kotwali Chauraha Jaunpur  9984991000, 9792991000, 9984361313  Olandganj Jaunpur  9838545608, 7355037762, 8317077790 And RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur विज्ञापन
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें