Mumbai News: शिक्षक दिवस पर भारतीय सद्विचार मंच ने किया वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। शिक्षक दिवस (5 सितम्बर )के अवसर पर महानगर की प्रतिष्ठित सामाजिक, साहित्यिक और सांस्कृतिक संस्था भारतीय सद्विचार मंच (शिक्षक प्रकोष्ठ) द्वारा दहिसर पूर्व स्थित संस्था सभागृह में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में महानगर के 10 वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के संस्थापक डॉ. राधेश्याम तिवारी ने की। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: वृद्धा ने अपना गला काटा, जिला अस्पताल भर्ती

संस्था द्वारा सम्मानित किए गए वरिष्ठ शिक्षकों में सेवानिवृत्त हरिप्रसाद पांडे, सुरेश चौबे, शिवपूजन पांडे, घनश्याम मिश्रा, राजीव कुमार मिश्रा, राजेश उपाध्याय, लालचंद पांडे, लव कुमार मिश्रा, प्रधानाचार्य राजीव मिश्रा तथा अजय तिवारी का समावेश रहा। कार्यक्रम में सम्मानित अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी श्रीकांत पांडे, हरिशंकर तिवारी, बीपी मिश्रा , डॉ . संदीप तिवारी,राम श्रिंगार उपाध्याय , जितेन्द्र चौबे,मुन्ना पाण्डेय, इन्द्रसेन सिंह, रमापति पाण्डेय, संतोष मिश्रा, संतोष (मुन्ना) मिश्रा, कमलेश दुबे आदि उपस्थित रहे।  संस्था  अध्यक्ष डॉ शिवश्याम तिवारी के मुख्य मार्गदर्शन तथा शिक्षक प्रकोष्ठ के संयोजक हरिप्रसाद पाण्डेय के संयोजन में संपन्न इस कार्यक्रम का संचालन संस्था महामंत्री नागेन्द्र मिश्रा ने किया।  उपाध्यक्ष बैजनाथ मिश्रा, पदाधिकारी बी.एम.गुप्ता, रत्नेश दुबे, गणेश प्रसाद पाण्डेय, सुभाषचंद्र दुबे, कमलाकांत त्रिपाठी ने अतिथियों का सम्मान किया।  शिक्षक प्रकोष्ठ के संयोजक हरिप्रसाद पाण्डेय ने समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज (AICTE, UPBTE, AKTU & PCI Approved) | Mob:- 9125018998, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उप्र | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष | #NayaSaveraNetwork
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें