BREAKING

Jaunpur News: मायके में विवाहिता ने किया आत्महत्या

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अन्त्य परीक्षण के लिए भेजा

नया सवेरा नेटवर्क

मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सरायकाशी गांव में किसी बात से क्षुब्ध होकर मायके में आयी विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की जानकारी सुबह जब परिजनों को हुई तो परिजनों में कोहराम मच गया। बताते हैं कि उक्त गांव निवासी रुचि मिश्रा पत्नी अतुल कुमार उम्र लगभग 25 वर्ष इधर बीच कुछ दिनों अपने मायके में रह रही थी। पिता कुन्ज बिहारी मिश्रा किसी धार्मिक कार्य के लिए (बिहार) गए हुए हैं। बीती रात किसी बात से क्षुब्ध होकर रूचि ने घर में पंखे के सहारे चद्दर से फांसी लगा लिया। इसकी जानकारी परिजनों को सुबह सोकर उठने पर जब हुई तो पुलिस को सूचित किए। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: चोरों ने चोरी की घटना को दिया अंजाम लाखों का माल पार

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर मृतका रुचि के शव को बाहर निकलवा कर अपने कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। गया बिहार गए पिता को घटना की जानकारी मिलते ही वह भी शोकाकुल हो गए। घर में एकमात्र मृतका की भाभी मौजूद थी। लगभग 2 वर्ष पूर्व रुचि का अतुल मिश्रा निवासी राजापुर रानीगंज प्रतापगढ़ के साथ विवाह हुआ था। थानाध्यक्ष केके सिंह ने बताया कि परिजनों और ससुराल के लोगों को घटना की जानकारी दे दी गयी है। अभी किसी तरह की कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।

Aakash Foundation  NOW IN JAUNPUR   Visit Us  3rd Floor, Utsav Motel, Near Wazidpur Tiraha, Jaunpur-222002  Naya Sabera Network
विज्ञापन

Gahna Kothi Bhagelu Ram Ramji Seth  Kotwali Chauraha Jaunpur  9984991000, 9792991000, 9984361313  Olandganj Jaunpur  9838545608, 7355037762, 8317077790 And RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur विज्ञापन
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें