BREAKING

Jaunpur News: घर में बन्द करके नाजायज सम्बन्ध बनाने वाला गिरफ्तार

घर से बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप

राकेश शर्मा @ नया सवेरा 

खेतासराय, जौनपुर। बुधवार को पुलिस टीम ने बहला-फुसलाकर लड़की को भगाने और घर में बंधक बनाकर नाजायज़ सम्बन्ध बनाने के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। विधिक कार्यवाई करते हुए चालान भेज दिया। थाना प्रभारी रामाश्रय राय ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव से एक युवक लकड़ी को बहला-फुसलाकर घर से भगा ले गया था और उसके साथ घर में बंद करके नाज़ायज़ सम्बन्ध बनाया। उसके विरुद्ध शिकायत के आधार पर अभियोग दर्ज कर लिया गया। इसी मामले में वांछित आरोपित को गुरैनी बाजार से दबोच लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त सुरजीत उर्फ सुजीत पुत्र नेबू लाल निवासी ग्राम महरौड़ा है। पुलिस इसकी तलाश काफी समय से कर रही थी। आरोपित को थाने लाकर विधिक कार्यवाई करते हुए चालान भेज दिया गया।

विज्ञापन

LIC HOUSING FINANCE LTD. के विनोद कुमार यादव की तरफ से रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें