BREAKING

Mumbai News: उत्तर भारतीय समाज के गौरव एलबी सिंह का आकस्मिक निधन

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। उत्तर भारतीय समाज के गौरव कहे जाने वाले, उद्योगपति लाल बहादुर सिंह का आज लंबी बीमारी के बाद आकस्मिक निधन हो गया। वह 62 वर्ष के थे। वह अपने पीछे पुत्र विवेक कुमार सिंह समेत पांच बच्चों का भरा पूरा परिवार छोड़ गए। मुंबई पब्लिक हाई स्कूल एंड जूनियर कॉलेज तथा श्रीमती शोभा देवी सिंह विद्या मंदिर, पवई के चेयरमैन होने के साथ-साथ वे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) के महाराष्ट्र प्रदेश महासचिव भी थे। उनके निधन की खबर मिलते ही चारों तरफ शोक की लहर दौड़ गई। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने कहा कि अत्यंत विनम्र, शालीन और उदार एलबी सिंह का जाना समाज में एक बड़ी रिक्तता छोड़ गया। वे उत्तर भारतीय समाज के गौरव रहे। वरिष्ठ समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह, उद्योगपति चित्रसेन सिंह, उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष सिंह, उपाध्यक्ष संजय सिंह, श्री सिद्धिविनायक मंदिर न्यास के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी, मुंबई भाजपा प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह, उत्तर भारतीय मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह, आरटीआई एक्टिविस्ट अनिल गलगली, वरिष्ठ पत्रकार बृजमोहन पांडे, समाजसेवी डॉ किशोर सिंह, पत्रकार शिवपूजन पांडे, पत्रकार राजेश उपाध्याय समेत अनेक लोगों ने गहरा दुख प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है।

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें