Jaunpur News: करोड़ों हृदयों की धड़कन थीं लता मंगेशकर, जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर ने डिजिटल माध्यम से जुड़कर अपने संदेश में कहा कि लता मंगेशकर ने अपनी साधना और सुरों की साधुता से भारतीय संगीत को वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठा दिलाई। उनका जीवन त्याग, अनुशासन और समर्पण का अद्भुत उदाहरण है। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे भी अपने-अपने क्षेत्र में निष्ठा, परिश्रम और उत्कृष्टता को आदर्श बनाकर आगे बढ़ें। इस अवसर पर एनएसएस स्वयंसेवकों ने संकल्प लिया कि वे लता मंगेशकर के जीवन मूल्यों से प्रेरणा लेकर समाजसेवा, सांस्कृतिक संरक्षण और राष्ट्रीय एकता के लिए सतत प्रयासरत रहेंगे। प्राचार्य ने स्वयंसेवकों की इस पहल को सराहनीय एवं अनुकरणीय बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में संवेदनशीलता, सेवा-भाव और सांस्कृतिक चेतना का संचार करते हैं। कार्यक्रम में डॉ. जीवन यादव, डॉ. नीलेश सिंह, डॉ. ममता सिंह, डॉ. अमित जायसवाल, डॉ. अभिषेक श्रीवास्तव, अहमद अब्बास खान, राजन पांडेय, अंशुमान, सुजीत अल्तमश, अनुज, गुड्डू सहित बड़ी संख्या में शिक्षकगण एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

