BREAKING

Jaunpur News: इटियावीर में धूमधाम से मनाया गया जीवित्पुत्रिका व्रत

नया सवेरा नेटवर्क

रामनगर। विकास खंड के इटियावीर गांव के राधा-कृष्ण मंदिर पोखरे पर रविवार को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जीवित्पुत्रिका पूजन का कार्यक्रम बड़े ही भव्य और श्रद्धापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। गांव की महिलाएँ व्रत-उपवास रखकर पूजा-अर्चना में शामिल हुईं और संतान की लंबी आयु व परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

पोखरे के किनारे महिलाओं ने परंपरागत वेशभूषा धारण कर पूजन-अर्चन किया। पूजा के दौरान गांव की महिलाओं ने पारंपरिक गीत गाकर पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: हिन्दी  राष्ट्रभाषा और नागरी बने राष्ट्रलिपि: डॉ यदुवंशी 

कार्यक्रम में गांव के बुजुर्गों से लेकर युवाओं तक सभी ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलित किए और माता  से सुख-शांति की प्रार्थना की।

गांव के लोगों का कहना है कि वर्षों से यह परंपरा निरंतर चली आ रही है और हर बार की तरह इस बार भी पूरे उत्साह और आपसी सदभाव के साथ पर्व मनाया गया।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज (AICTE, UPBTE, AKTU & PCI Approved) | Mob:- 9125018998, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उप्र | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष | #NayaSaveraNetwork
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें