BREAKING

Jaunpur News: हिन्दी राष्ट्रभाषा और नागरी बने राष्ट्रलिपि: डॉ यदुवंशी

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। हिन्दी जब तक राष्ट्रभाषा का दर्जा प्राप्त नहीं कर लेती तब तक हम लोग चैन से नहीं बैठ सकते भले ही इसके लिए सड़क से संसद तक आन्दोलन करना पड़े। उक्त विचार सिविल लाइन स्थित पवन प्लाजा में आयोजित हिन्दी दिवस पर नागरी लिपि परिषद पूर्वांचल विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ ब्रजेश कुमार यदुवंशी ने व्यक्त किया। डॉ यदुवंशी ने आगे कहा कि हिंदी का प्रयोग अब मोबाइल से लेकर विदेशी दूतावासों तक हो रहा है। हिन्दी भारतीय संस्कृति की प्रतीक  है। भारत सरकार को चाहिए कि हिन्दी को राष्ट्रभाषा और नागरी लिपि को राष्ट्रीय लिपि घोषित करे।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए राजकीय महाविद्यालय जौनपुर के हिन्दी प्रोफेसर डॉ उदयभान  ने हिंदी के इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने हिंदी को केंद्र सरकार की आधिकारिक भाषा बनाने का निर्णय लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के पूर्व समन्वयक इतिहास विभाग के प्रोफेसर डॉ राकेश कुमार यादव ने कहा कि हिंदी केवल भाषा नहीं, बल्कि एक आत्म-भाव और विचार है। भारत सरकार द्वारा हिंदी को राष्ट्रभाषा घोषित करना चाहिए।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से शैलेन्द्र सिंह, अनिल केशरी, रोहित यादव, नीलेश यादव, सचिन यादव, सूबेदार मेजर जमालुद्दीन, शिवम सिंह, गोपाल सिंह, चन्दन, मोहम्मद शरीफ,नीरज सिंह, अशोक यादव, आनंद मौजूद रहे। गोष्ठी का संचालन अमर शिवांशु सिंह भोलू ने किया आए हुए अतिथियों का आभार उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के प्रबंधक विशाल अष्ठाना ने व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें | Mumbai News: सनातन हिंदू राष्ट्र एकता यात्रा का भव्य आयोजन 

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें