BREAKING

Jaunpur News: भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह के समर्थकों ने जरूरतमंदों के बीच जन्मदिवस मनाकर दिया समाज में नया संदेश

  • दिव्यांगों एवं वृद्धाआश्रम में केक काटकर मनाया गया जन्मदिवस
  • रेलवे स्टेशनों पर दिए गए 5 व्हीलचेयर, रचना विशेष विद्यालय रासमण्डल में लगवाया इनवर्टर, 2 बैट्री, वृद्धाआश्रम में दिया डीप फ्रीजर

jaunpur-news-supporters-senior-bjp-leader-gyan-prakash-singh-celebrated-birthday-among-needy-sent-new-message-society
नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह के समर्थकों ने मंगलवार को उनका जन्मदिवस रचना विशेष विद्यालय रासमण्डल में बच्चों के साथ और सुक्खीपुर में स्थित वृद्धाआश्रम में केक काटकर मनाया। उनके जन्मदिन पर उन्होंने दिव्यांगजनों की सरल, सुगम रेल यात्रा के लिए जनपद के प्रमुख रेलवे स्टेशनों, जौनपुर जंक्शन पर दो व्हीलचेयर, जफराबाद पर एक, जलालगंज पर एक तथा मड़ियाहूं में एक व्हीलचेयर दिया ताकि दिव्यांगजनों को स्टेशन पर आने-जाने में कोई परेशानी न हो। इसके अलावा रचना विशेष विद्यालय रासमण्डल में बच्चों की जरूरत के मुताबिक दो इनवर्टर, बड़ी बैट्री दिया तथा बच्चों को लंच पैकेट भी बंटवाया गया। 

jaunpur-news-supporters-senior-bjp-leader-gyan-prakash-singh-celebrated-birthday-among-needy-sent-new-message-society

अमर शहीद उमानाथ सिंह जिला अस्पताल में किया रक्तदान

भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह के समर्थक वृद्धाआश्रम पहुंचे वहां पर भोजन भंडारण के लिए डीप फ्रीजर दिया गया। इसके अलावा बिस्किट, साबुन, हैंडवॉश, ब्रश, मंजन काफी संख्या में दिया गया जिससे वृद्धाश्रम में रहने वाले लोगों की जरूरतें पूरा हो। डीप फ्रीजर इस उद्देश्य से दिया कि काफी मात्रा में भोजन आने पर या फिर औषधियों को उसमें रखा जा सके ताकि वह जल्दी खराब न हो। इसके बाद उनके समर्थकों का काफिला अमर शहीद उमानाथ सिंह जिला अस्पताल में पहुंचा जहां पर भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह के जन्मदिवस पर बड़ी संख्या लोगों में रक्तदान किया।

jaunpur-news-supporters-senior-bjp-leader-gyan-prakash-singh-celebrated-birthday-among-needy-sent-new-message-society

समाजसेवा की परिभाषा को जनपद में चरितार्थ करके दिखाया

भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह का जन्मदिवस हर साल जरूरतमंदों के बीच मनाया जाता है। गौरतलब हो कि भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने समाजसेवा की परिभाषा को जनपद में चरितार्थ करके दिखाया है। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि जरूरतमंदों के बीच जन्मदिवस मनाए जाने पर मुझे काफी आनंद की अनुभूति होती है। हालांकि वह धार्मिक और सामाजिक कार्यों में हमेशा बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहते हैं। उनके जन्मदिवस को एक अलग तरीके से मनाया गया जिससे की लोगों को समाज में कुछ आगे आकर करने के लिए प्रेरित भी किया जा सके। ज्ञान प्रकाश सिंह ने यह भी कहा कि भगवान ने जब हमें उस लायक सामर्थ दिया है तो जरूरतमंदों के लिए करना मेरा दायित्व भी बनता है। उनके समर्थकों ने उनका जन्मदिवस पर एक अलग तरह से मनाकर समाज में एक नया संदेश देने का भी प्रयास किया।

jaunpur-news-supporters-senior-bjp-leader-gyan-prakash-singh-celebrated-birthday-among-needy-sent-new-message-society

ये लोग बने साक्षी

जन्मदिवस के इस क्षण में अभिषेक सिंह, अनुराग तिवारी, रमेश सिंह रामा, रिशू सिंह, नवीन वत्स, दीपक जावा, गौरव सिंह, शिवा सिंह, अजय शुक्ला, आयुष अस्थाना, चंचल सिंह, पंकज जाडवानी, राखी सिंह, बिट्टू किन्नर, सुनील सिंह, अंजू रघुवंशी, सीमा सिंह, जीतलाल यादव, प्रेम मिश्रा, युवराज शुक्ला, नितेश यादव साक्षी रहे।

jaunpur-news-supporters-senior-bjp-leader-gyan-prakash-singh-celebrated-birthday-among-needy-sent-new-message-society

jaunpur-news-supporters-senior-bjp-leader-gyan-prakash-singh-celebrated-birthday-among-needy-sent-new-message-society

jaunpur-news-supporters-senior-bjp-leader-gyan-prakash-singh-celebrated-birthday-among-needy-sent-new-message-society

jaunpur-news-supporters-senior-bjp-leader-gyan-prakash-singh-celebrated-birthday-among-needy-sent-new-message-society

jaunpur-news-supporters-senior-bjp-leader-gyan-prakash-singh-celebrated-birthday-among-needy-sent-new-message-society

यह भी पढ़ें | अपने कर्म, समर्पण और सेवा भाव से जौनपुर का नाम पूरे देश में रोशन करने वाले श्रीराम जी के अनन्य भक्त, लोकप्रिय नेता आदरणीय श्री ज्ञानप्रकाश सिंह जी को जौनपुर के नं. 1 न्यूज पोर्टल नया सबेरा परिवार की तरफ से जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं

अपने कर्म, समर्पण और सेवा भाव से जौनपुर का नाम पूरे देश में रोशन करने वाले श्रीराम जी के अनन्य भक्त, लोकप्रिय नेता आदरणीय श्री ज्ञानप्रकाश सिंह जी को जौनपुर के नं. 1 न्यूज पोर्टल नया सबेरा परिवार की तरफ से जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं

विज्ञापन

नया सबेरा का चैनल JOIN करें