BREAKING

Jaunpur News: प्रदेशस्तरीय समन्वय सब-जूनियर बालक एवं बालिका कबड्डी प्रतियोगिता तय

Jaunpur News: State-level coordination sub-junior boys' and girls' kabaddi tournament scheduled

नया सवेरा नेटवर्क

सिद्दीकपुर, जौनपुर। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के तत्वावधान में खेल विभाग उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ के समन्वय से प्रदेश स्तरीय समन्वय सब-जूनियर बालक एवं बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें इच्छुक प्रतिभागी निर्धारित प्रारूप पर अपना पात्रता प्रमाण पत्र फोटो सहित तथा आयु प्रमाण-पत्र प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाणित तथा आधार कार्ड के साथ हाईस्कूल अंक पत्र की छायाप्रति साथ लेकर जनपदीय चयन/परीक्षण में प्रतिभाग कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: खून एवं पानी एक साथ नहीं बह सकता तो क्रिकेट आखिर क्यों?

इस आशय की जानकारी देते हुये क्रीड़ा अधिकारी चन्दन सिंह ने बताया कि प्रदेश स्तरीय समन्वय सब-जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 24 से 26 सितम्बर तक कासगंज में किया जा रहा है जिसका जनपदीय परीक्षण 20 सितम्बर को प्रातः 10 बजे से इन्दिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर तथा मण्डल स्तरीय चयन परीक्षण 22 सितम्बर को प्रातः 9 बजे से वाराणसी में किया जायेगा।

प्रदेश स्तरीय समन्वय सब-जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 4 से 6 अक्टूबर तक गौतम बुद्ध नगर में किया जा रहा है जिसका जनपदीय परीक्षण 27 सितम्बर को प्रातः 10 बजे से इन्दिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर तथा मण्डल स्तरीय चयन परीक्षण 30 सितम्बर को प्रातः 9 बजे से वाराणसी में किया जायेगा। सब-जूनियर बालक एवं बालक कबड्डी हेतु खिलाड़ी की उम्र 31 दिसम्बर को 16 वर्ष या उससे कम अर्थात जन्मतिथि 01.01.2010 के बाद का तथा वजन 55 किग्रा. या उससे कम होना चाहिये।

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें