BREAKING

Jaunpur News: आप छोटी-छोटी बातें भूल रहे हैं तो हो जाइए सावधान : डॉ. हरिनाथ यादव

Jaunpur News: If you are starting to forget small things, be cautious: Dr. Harinath Yadav

विश्व अज्लाईमर दिवस पर श्री कृष्णा न्यूरो एवं मानसिक रोग चिकित्सालय नईगंज में गोष्ठी का आयोजन

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। श्री कृष्णा न्यूरो एवं मानसिक रोग चिकित्सालय नईगंज में विश्व अल्जाईमर दिवस पर गोष्ठी आयोजित की गई। इस मौके पर मानसिक रोग विशेषज्ञ डा. हरिनाथ यादव ने कहा कि यदि आप छोटी-छोटी बातें भूल रहे हैं तो सावधान हो जाइए। बढ़ती उम्र के साथ मनुष्य में व्यापक शारीरिक एवं मानसिक परिवर्तन होते हैं। मानव शरीर जब वयस्क अवस्था से वृद्धावस्था की तरफ बढ़ने लगता है तब प्राकृतिक रूप से शारीरिक शक्ति के साथ-साथ मानसिक शक्ति भी क्षीण होने लगती है। अगर आप धीरे-धीरे चीजें भूल रहे हैं तो सावधान हो जाइए क्योंकि ये अल्जाइमर के लक्षण हो सकते हैं।
Jaunpur News: If you are starting to forget small things, be cautious: Dr. Harinath Yadav

डा. यादव ने कहा कि प्रत्येक वर्ष 21 सितम्बर को विश्व अल्जाइमर्स दिवस मनाया जाता है। इसका नाम एलोइस अल्जाइमर्स के नाम पर रखा गया जिन्होंने सबसे पहले इस बीमारी का विवरण दिया। इसके लक्षण याददाश्त में कमी, निर्णय न ले पाना, सामान्य कामकाज में कठिनाइयां समय एवं स्थान में समन्वय चीजों को यत्र तत्र रखना, मुंड एवं स्वभाव में बदलाव आदि है। यह बीमारी 65 वर्ष आयु के लोगों में 5 प्रतिशत और 90 वर्ष तक जाते-जाते लगभग 50 प्रतिशत लोगों हो जाती है। तंत्रिका तंत्र की मस्तिष्क कोशिकाओं में बीटा इमोलॉइड प्रोटीन जमा होने से नसें सूख जाती हैं जिससे आदमी भूलने लगता है।

यह भी पढ़ें | Mumbai News: डॉ. अनील ने किया श्री शतचंडी महायज्ञ के पंडाल का लोकार्पण 

डॉक्टर हरिनाथ यादव ने बताया कि भूलने की समस्या होना, बातचीत करने में असमर्थ होना, अपनी चीजों को अस्त-व्यस्त करना, रास्ता भी भूल जाना, अपने लोगों को भूल जाना, दिन तारीख भूल जाना, अपने घर के लोगों के नाम तक भूल जाना इत्यादि इसके लक्षण हैं।

डा. यादव ने बताया कि यह एक प्रोग्रेसिव बीमारी है जो उम्र बढ़ने के साथ-साथ पूरे मस्तिष्क को कवर कर लेती है। इसके रोकथाम के लिए दवाइयां दी जाती हैं। इस बीमारी में मरीज की अच्छे से देखभाल करनी चाहिए और उनकी जरूरत की चीजें उनके पास होनी चाहिए। कमरा हवादार होना चाहिए।

कमरे में घड़ी और रोशनी पर्याप्त होनी चाहिए। उनके दैनिक जीवन के उपयोग में आने वाली चीजें मरीज के आसपास होनी चाहिये। उन्होंने कहा कि नियमित व्यायाम करने और हरी पत्तेदार सब्जियां, फलियां और नियमित पढ़ाई व तकनीकी काम करने से तंत्रिका तंत्र मजबूत होता है। इस अवसर पर प्रतिमा यादव, डॉक्टर सुशील यादव, लालजी यादव, ओम प्रकाश यादव,कोमल, सूरज, मरीज एवं उनके परिजन एवं हॉस्पिटल के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें