BREAKING

Jaunpur News: पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन




जलालपुर, जौनपुर  पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला मछलीशहर द्वारा क्षेत्र के जनहित महाविद्यालय में एक भव्य संगोष्ठी का आयोजन  किया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अपने विचारों से भारतीय राजनीति को नई दिशा दी। उनका एकात्म मानवता वाद का सिद्धांत केवल राजनीतिक दर्शन नहीं बल्कि जीवन जीने की एक संपूर्ण दृष्टि है। उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचाने के लिए अंत्योदय की परिकल्पना प्रस्तुत की। यही कारण है कि उन्हें गरीब, किसान और वंचित तबके का सच्चा हितैषी माना जाता है।उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय जी के संघर्षों का उल्लेख करते हुए कहा कि वे अल्प संसाधनों के बावजूद अपने आदर्शों और देशहित के प्रति अडिग रहे। उनका जीवन यह सिखाता है कि सच्चा संगठनकर्ता वह है जो अपने स्वार्थ की बजाय राष्ट्रहित और समाज के कल्याण को सर्वोपरि रखे।उनका चिंतन आज भी उतना ही प्रासंगिक है, जितना उनके जीवनकाल में था। वर्तमान समय में जब समाज में भौतिकवाद और स्वार्थ के कारण मूल्य कमजोर पड़ रहे हैं, ऐसे में उनका जीवन और विचार हमें नई दिशा देते हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों से प्रेरणा लेकर सेवा, समर्पण और ईमानदारी के मार्ग पर आगे बढ़ें।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि राजनीति सत्ता प्राप्ति का साधन नहीं बल्कि समाजसेवा का माध्यम है,पंडित जी के जीवन से हमें यह संदेश मिलता है कि अगर निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य किया जाए तो हर कठिनाई पर विजय प्राप्त की जा सकती है।

पूर्व विधायक सुषमा पटेल ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

इसके पूर्व जनहित महाविद्यालय के संरक्षक एवं पूर्व विधायक गुलाब चंद सरोज ने अपने स्वागत उद्बोधन से मुख्य अतिथि एवं सभी उपस्थित जनों का अभिनंदन किया।संचालन डॉ. नृपेन्द्र सिंह ने किया। 

इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, मेहीलाल गौतम,अरविंद सिंह, बृजनारायण दुबे,सुभाष शुक्ला,मनोज दुबे,विष्णु सिंह, अखिलेश सिंह,विनोद सिंह,बृजेश सिंह,आशा मौर्या,पंकज सिंह, विपिन सिंह, मीना पटेल,अनुपमा राय,जयेश सिंह,राजेश सोनकर,महेंद्र प्रजापति,रमेश यादव,शिवशंकर गुप्ता,श्रवण गुप्ता,विजय गुप्ता आदि उपस्थित रहे

 

Gahna Kothi Bhagelu Ram Ramji Seth  Kotwali Chauraha Jaunpur  9984991000, 9792991000, 9984361313  Olandganj Jaunpur  9838545608, 7355037762, 8317077790 And RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur
विज्ञापन

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें