BREAKING

Jaunpur News: जौनपुर के शाही पुल से युवक ने लगाई छलांग

jaunpur-news-a-young-man-jumped-from-the-royal-bridge-in-jaunpur

मिठाई लाल सोनकर / नया सबेरा नेटवर्क

जौनपुर शहर कोतवाली क्षेत्र के सुक्खीपुर मोहल्ला निवासी मिठाई लाल सोनकर के 22 वर्षीय पुत्र नमन सोनकर ने गुरुवार को तड़के करीब 2 बजे शाही पुल से नदी में छलांग लगा दी। इसकी सूचना मिलते ही परिजन रात में ही घाट पर पहुंच गए और नमन की तलाश में जुट गए। सूचना पर गुरुवार की सुबह करीब 4 बजे पहुंची शहर कोतवाली पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नमन की तलाश में जुट गई है। समाचार पब्लिश होने तक नमन का कहीं पता नहीं चल सका था। वहीं नमन ने ये खौफनाक कदम क्यों उठाया, इसका पता नहीं चल सका है। सुबह लगभग 9 बजे तक केरारवीर घाट पर मोहल्ले के निवासियों और परिजनों, स्थानीय लोगों का तांता लगा हुआ है। गोताखोर नाव लेकर नमन की तलाश में जुट हुए हैं।



नया सबेरा का चैनल JOIN करें