Jaunpur News: विसर्जन घाट पर हुआ ‘नमामि गंगे स्वच्छता पखवाड़ा अभियान’
मो. हसन पीजी कॉलेज के स्वयंसेवकों ने विसर्जन स्थल पर की साफ-सफाई
जौनपुर। मो. हसन पी.जी. कॉलेज जौनपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के स्वयंसेवक- स्वयंसेविकाओं ने नमामि गंगे स्वच्छता पखवाड़ा अभियान में सक्रिय सहभागिता की। यह कार्यक्रम 25 सितम्बर 2025 को सद्भावना पुल के विसर्जन घाट पर आयोजित हुआ। स्वच्छता जागरूकता रैली को कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर खान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके उपरांत स्वयंसेवकों ने गोमती घाट एवं विसर्जन स्थल की साफ-सफाई कर स्थानीय लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।
कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन गिरीश चंद्र यादव, राज्य मंत्री (खेल एवं युवा कल्याण विभाग, उत्तर-प्रदेश सरकार) द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. ममता सिंह तथा डॉ. अभिषेक श्रीवास्तव, डॉ. सतीश चन्द्र दूबे, हरिओम श्रीवास्तव (एसडीओ वन जौनपुर), शालिनी चौरसिया (वन क्षेत्राधिकारी जौनपुर), सोनाली सिंह (डीपीओ नमामि-गंगे समिति), देवेश कुमार, राजेन्द्र कुमार यादव (वन निरीक्षक) सहित अनेक शिक्षकगण मौजूद रहे।
स्वच्छता अभियान के सफल संचालन में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नीलेश कुमार सिंह, डॉ. विवेक विक्रम सिंह, डॉ. अमित कुमार जायसवाल एवं डॉ. अरविंद कुमार का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में डॉ. मो. राशिद, डॉ. प्रवीन यादव, डॉ. दिवाकर यादव, सुमित सिंह, आंचल मौर्या, राजन पाण्डेय, अंशुमान शाह, सुजीत प्रजापति, नुदरत निगार, अल्तमश पठान, प्रिया यादव, खुशी मौर्या, सागर, गुलशन कुमार, निखिल, मो. मुनऊवर समेत बड़ी संख्या में स्वयंसेवक-स्वयंसेविकाएं सम्मिलित रहीं।
.jpg)
.jpg)
.jpg)
