Jaunpur News: मांगों के समर्थन में किसानों ने गांधी पार्क में दिया धरना
नया सवेरा नेटवर्क
चंदवक, जौनपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग 233 पर आए दिन हो रही दुघर्टनाओं को रोकने, अधूरे राजमार्ग पर बड़े वाहनों का परिचालन दिन में बंद करने, कनौरा गांव में 27 अगस्त को हुए दुघर्टना में एक व्यक्ति की मौत व दो के घायल होने के बाद लगे जाम के माम्मले में किसान नेता अजीत सिंह सहित 14 नामजद व 40 अज्ञात के खिलाफ दर्ज मुकदमे को वापस लेने,राजमार्ग पर प्रकाश की व्यवस्था करने की मांग के समर्थन में पूर्वांचल किसान संगठन के कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में धरना प्रदर्शन किया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: शिक्षा प्रेरकों का 32 महीने का मानदेय डकार गई सरकार : राज यादव
किसान नेता अजीत सिंह के नेतृत्व में आयोजित धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग 233 का निर्माण पूर्ण नहीं हो पाया। केराकत तहसील के अंर्तगत 22 गांवों से होकर गुजरने वाले 16 किमी राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण किसानों को दिए जाने वाले मुआवजे का निस्तारण नहीं हो पाने के कारण अधूरा है, बावजूद इसके एनएचएआई द्वारा टोल टैक्स की वसूली की जा रही है। फोर लेन की सड़क न बन पाने के कारण दो लेन की पूर्व में बनी सड़क से आवागमन हो रहा है। सड़क पतली है वाहनों का दबाव ज्यादा है। बड़े वाहनों के संचालन से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है।
संगठन के माध्यम से मांग की गई कि जब तक राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण नहीं हो जाता बड़े वाहनों के लिए दिन में नो इंट्री हो, सड़क के किनारे टूटे स्थानों को दुरुस्त किया जाय,राजमार्ग पर प्रकाश की व्यवस्था की जाय। 27 अगस्त को हुई दुर्घटना के बाद हुए जाम के मामले में दर्ज मुकदमे को वापस लिया जाय। धरना प्रदर्शन में अरविंद पांडेय,पूर्व प्रमुख जय प्रकाश,सुजीत सिंह, रोहित सिंह, जयकेश भाष्कर, पूर्व प्रधान योगेंद्र सिंह, चंद्रप्रकाश, विवेक यादव,अनिल सिंह, श्याम बहादुर सिंह, संतोष राम, विजय शंकर, रोशन यादव,राज बहादुर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
![]() |
| विज्ञापन |


,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)