Jaunpur News: जीएसटी स्लैब में परिवर्तन पर जताई खुशी
व्यापारियों के साथ आम जनमानस को मिलेगा फायदा
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। नगर उद्योग व्यापार मंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जीएसटी में किए गए सुधार पर शहर के चहारसू चौराहा पर खुशी जताते हुए केंद्र सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया। व्यापारियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाते हुए ढोल नगाड़े के साथ आतिशबाजी भी किया। प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद स्वरूप मिश्रा के आह्वान पर नगर अध्यक्ष राधे रमण जायसवाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में व्यापारी आज चहारसू चौराहा पर इकट्ठा हुए।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: जीवन में शिक्षक की होती है बड़ी भूमिका : डॉ. नम्रता सिंह
नगर अध्यक्ष ने बताया कि जीएसटी में इस ऐतिहासिक सुधार से व्यापारियों के साथ सामान्य जनता को भी काफी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए सभी देशवासियों को अपने देश में बने हुए सामान का प्रयोग करना चाहिए। इस परिप्रेक्ष्य में व्यापार मंडल जन जागरूकता के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाएगा। प्रदेश मंत्री महेंद्र सोनकर ने बताया कि जीएसटी की दरों में कमी के लिए व्यापार मंडल निरंतर मांग कर रहा था जिसको भारत सरकार ने स्वीकार कर लिया।
संयोजक अमर जौहरी ने इसके लिए भारत सरकार के साथ प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर जिला संरक्षक अशोक बैंकर,छब्बूलाल सोनकर, नगर संरक्षक दिनेश सेठ,जिला महामंत्री रामकुमार साहू,नगर महामंत्री उत्तरी मनोज कुमार साहू,नगर महामंत्री दक्षिणी मुन्ना लाल अग्रहरि, नगर कोषाध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा युवा जिला अध्यक्ष संतोष अग्रहरि संजय केडिया आदि उपस्थित रहे। कोषाध्यक्ष अनिल वर्मा ने सभी व्यापारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
![]() |
विज्ञापन |