Jaunpur News: रामपुर के गौशाला में गाय को कुत्ते व कौवे नोच कर खा रहे, चार गौवंशों की मौत
नया सवेरा नेटवर्क
रामपुर, जौनपुर। रामपुर विकासखंड अंतर्गत पचरुखी गांव में स्थित गौशाला में लापरवाही के चलते गोवंशों के मरने का सिलसिला थम नहीं रहा है। सूचना पर पहुंची शासन प्रशासन ने चार मृत गायों को कब्जे में लेकर दफनाने की तैयारी कर रही है ।वही एक अधमरा गाय को डॉक्टरों द्वारा आशुलेट करने का दावा किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार पचरुखी गौशाला पर रविवार की अपराह्न गौ रक्षा दल एवं अन्य संगठन गौशाला की शिकायत पर पहुंचे ।गौशाला रक्षक दल ने बताया कि गौशाला में कुल 190 गायों का ट्रैकिंग है। लेकिन चार गाय गौशाला परिसर में मृत पड़ा हुआ था। जबकि एक गाय को कुत्ते एवं कौवे नोच रहे थे। गौशाला की स्थिति भयावत थी अंदर चारे का भी अभाव था। गौ रक्षा दल के आने के बाद ग्राम प्रधान ने चारे की व्यवस्था तुरंत किया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: रहमानिया सीरत कमेटी के तत्वावधान में ईद मिलादुन्नबी कार्यक्रम सम्पन्न
पचरुखी गांव की हालत खराब देखकर सूचना खंड विकास अधिकारी रामपुर अभिनव सरोज को दिया गया। इसके साथ ही उप जिलाधिकारी मडियाहू नवीन कुमार श्रीवास्तव को भी घटना से अवगत कराया गया। रविवार लगभग 5:00 बजे गौशाला पर उप जिलाधिकारी मडियाहू, खंड विकास अधिकारी के अलावा क्षेत्र क्षेत्राधिकार मडियाहू गीरेंद्र कुमार सिंह एवं पशु डॉक्टर समेत काफी संख्या में पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गई ।जांच के बाद मृत गायों को दफनाने का कार्य शुरू किया गया और एक गाय जिसका कौवे ने आंख को घायल कर दिया है और कुत्ते नोच नोच कर गंभीर बना दिया है, उस गाय को डॉक्टर ने इलाज के लिए एक कमरे में आशुलेट किया गया है। लेकिन उसके बचने की उम्मीद काफी कम दिखाई पड़ रही है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी अभिनव सरोज ने बताया है की गौशाला में 190 गायों की ट्रैकिंग किया गया है। वीडियो में जो मृत गाय दिखाई पड़ रहा है वह बाहरी लोगों का द्वारा मैदान में फेंका गया है ।लेकिन चार गाय गौशाला की मृत्यु पाई गई है। जिसको दफनाने का काम किया जा रहा है और एक गंभीर का इलाज किया जा रहा है।

