Jaunpur News: जनसुनवाई समाधान प्रणाली में जौनपुर फिसड्डी, 18 अधिकारियों पर गिरी गाज
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। प्रमुख सचिव, उ०प्र० शासन द्वारा जनसुनवाई समाधान प्रणाली में माह अगस्त, 2025 की मासिक मूल्यांकन प्रपत्र में प्रदेश के समस्त जनपदों में जौनपुर का प्रदर्शन सर्वाधिक खराब पाये जाने पर असन्तोष व्यक्त करते हुए प्रभावी कार्यवाही किये जाने के लिए निर्देशित किया गया है। इसके अनुपालन में IGRS पोर्टल पर प्रदर्शित माह अगस्त, 2025 की मूल्यांकन विवरण की समीक्षा की गई। समीक्षा किये जाने के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि शिकायतों के निस्तारण में असंतोष फीडबैक सर्वाधिक प्राप्त हुए तथा स्थल निरीक्षण सर्वाधिक शिकायतों में नहीं किया गया है। इन अधिकारियों का एक दिन का वेतन अदेय किया गया है। इसके साथ ही 3 दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है। यह जानकारी जिला सूचना अधिकारी ने दी है।
सर्वाधिक असंतुष्ठ फीडबैक प्राप्त करने वाले अधिकारियों में
1. अधिशासी अभियन्ता, विद्युत प्रथम (नोडल), जौनपुर।
2. प्रभागीय वन अधिकारी, जौनपुर।
3. सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक, जौनपुर।
4. जिला विद्यालय निरीक्षक, जौनपुर।
5. जिला युवा कल्याण अधिकारी, जौनपुर।
6. तहसीलदार सदर, जौनपुर।
7. तहसीलदार, मडियाहूँ, जौनपुर।
8. तहसीलदार शाहगंज, जौनपुर।
9. तहसीलदार बदलापुर, जौनपुर।
10. तहसीलदार मछलीशहर, जौनपुर।
11. खण्ड विकास अधिकारी, बरसठी, जौनपुर।
12. खण्ड विकास अधिकारी, जलालपुर, जौनपुर।
13. खण्ड विकास अधिकारी, करंजाकला, जौनपुर।
14. खण्ड विकास अधिकारी, धर्मापुर, जौनपुर।
15. खण्ड विकास अधिकारी, सिरकोनी, जौनपुर।
16. अधिशासी अधिकारी, न०प० बदलापुर, जौनपुर।
17. अधिशासी अधिकारी, न०प०, मडियाहूँ, जौनपुर।
18. अधिशासी अधिकारी, न०पा०प० जौनपुर।
शामिल हैं। इन अधिकारियों के स्तर पर प्राप्त फीडबैक के सापेक्ष अत्यधिक संख्या में असंतुष्ठ फीडबैक प्राप्त हुए हैं।
यह भी पढ़ें | Lucknow News: बिना मान्यता के कोर्स में एडमिशन लिया तो लौटानी होगी ब्याज सहित फीस
सरसरी तौर पर किया जा रहा शिकायतों का निस्तारण
इससे यह स्पष्ट है कि इन अधिकारियों द्वारा IGRS पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों पर शिकायतकर्ता से संतुष्टी का फीडबैक प्राप्त किये बिना ही तथा मौके पर नहीं जाकर सरसरी तौर पर ही निस्तारण कर दिया जा रहा है, जिसके कारण असंतुष्ठ फीडबैक प्राप्त हो रहा है। इन अफसरों द्वारा निस्तारण आख्या पोर्टल पर दर्ज करते समय सही श्रेणी का चयन भी नहीं किया जा रहा है। बार-बार लिखित रूप से तथा फोन से भी लगातार अवगत कराये जाने के बावजूद भी इन अफसरों द्वारा शासन के महत्वपूर्ण कार्यकम में व्यक्तिगत रूचि नहीं लिये जाने के कारण जनपद की माह अगस्त, 2025 की रैंकिंग प्रभावित होने के कारण शासन स्तर पर जौनपुर की छवि धुमिल हुई है।
3 दिवस के अन्दर मांगा गया स्पष्टीकरण
सभी अधिकारियों का एक दिन का वेतन अदेय किया जाता है। साथ ही साथ निर्देशित किया जाता है कि अपना स्पष्टीकरण 3 दिवस के अन्दर अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर उपलब्ध करायें। ससमय स्पष्टीकरण प्राप्त न होने तथा स्पष्टीकरण संतोषजनक न पाये जाने की दशा में आपके विरूद्ध एक पक्षीय रूप से कार्रवाई किये जाने के लिए प्रकरण उच्चाधिकारियों को सन्दर्भित कर दिया जायेगा।
![]() |
| विज्ञापन |

,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)