BREAKING

Mumbai News: हिंदी राष्ट्रीय एकता का सशक्त माध्यम और सांस्कृतिक पहचान: डॉ. शीतला


नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। पुस्तकालय समिति राजस्थानी महिला मंडल द्वारा गुरुवार को हिंदी दिवस उत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी का विषय था – “हिंदी भाषा की स्थिति और महत्व”। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शीतला प्रसाद दुबे रहे। अपने वक्तव्य में उन्होंने कहा कि “हिंदी केवल संवाद की भाषा नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक पहचान और राष्ट्रीय एकता का सशक्त माध्यम है। नई पीढ़ी को हिंदी के संवर्धन में अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए।” विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारी सुप्रसिद्ध कवयित्री पूजाश्री ने अपनी रचनाओं का पाठ कर उपस्थित जनों को मंत्रमुग्ध कर दिया। 

यह भी पढ़ें | Mumbai News: देवकुंज आई हॉस्पिटल द्वारा नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन 

उन्होंने कहा कि हिंदी कविता की मिठास समाज में संस्कार और संवेदनाओं को जागृत करने की क्षमता रखती है। कार्यक्रम का मंच संचालन सुप्रसिद्ध समाजसेवी एवं लेखिका डॉ मंजू लोढ़ा ने किया। उनके प्रभावी संचालन ने कार्यक्रम को और भी जीवंत बना दिया। मंडल हॉल में दोपहर 3 बजे से प्रारंभ हुए इस आयोजन में बड़ी संख्या में साहित्यप्रेमी, महिला मंडल की सदस्याएँ और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। श्रोताओं ने अतिथियों के विचारों और काव्यपाठ की सराहना की। हिंदी दिवस उत्सव का यह आयोजन न केवल भाषा के महत्व को रेखांकित करने वाला रहा, बल्कि हिंदी साहित्य के प्रति जनमानस में नई ऊर्जा और जागरूकता जगाने वाला भी सिद्ध हुआ।

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज (AICTE, UPBTE, AKTU & PCI Approved) | Mob:- 9125018998, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उप्र | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष | #NayaSaveraNetwork
विज्ञापन

विज्ञापन




नया सबेरा का चैनल JOIN करें