Jaunpur News:विभिन्न धाराओं में वांछित पांच वारंटियों को भेजा जेल
सुजानगंज, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल निर्देशन एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी बदलापुर महोदय के निकट पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष फूलचन्द पाण्डेय के निर्देश के क्रम में उ0नि0आनन्द कुमार राय मय हमराह के साथ गिरफ्तार किए गए। थाना अध्यक्ष फूलचंद पांडे ने बताया समरबहादुर पुत्र हरिलाल गौतम उम्र करीब 40 वर्ष निवासी ग्राम उमरपुर, श्यामू पुत्र मोहन पटेल उम्र करीब 52 वर्ष निवासी ग्राम दीपकपुर, शिव पुत्र मोहन पटेल उम्र करीब 50 वर्ष निवासी ग्राम दीपकपुर,सूरज जायसवाल पुत्र राजकुमार जायसवाल उम्र करीब 25 निवासी ग्राम सोनहिता,सामू उर्फ रामसमुझ श्रीवास्तव पुत्र गिरजाशंकर श्रीवास्तव उम्र करीब 50 वर्ष निवासी ग्राम सोनहिता को न्यायालय जेल भेजा गया।

