BREAKING

Jaunpur News: मछलीशहर पड़ाव हादसे के परिजनों को 50-50 लाख मुआवजा दिया जाय: डा. रागिनी

मृतकों के परिवार के एक-एक सदस्य को नौकरी दी जाय: उषा जायसवाल

दोषी विभाग के उच्चाधिकारी के खिलाफ दण्डात्मक कार्यवाही की जाय: सुशील दूबे

अजय पाण्डेय @ नया सवेरा 

जौनपुर। नगर के मछलीशहर पड़ाव पर गत दिवस हुई एक बड़े हादसे में तीनों लोगों की हुई मौत के इतने दिन बीतने के बावजूद भी पीड़ित परिवारों को अभी तक उचित न्याय उत्तर प्रदेश सरकार/जिला प्रशासन द्वारा नहीं मिल पाया जो गम्भीर चिन्ता का विषय है। उक्त बातें डा. रागिनी सोनकर विधायक मछजीशहर ने सोमवार को स्थानीय डाक बंगले में पत्रकारों से हुई वार्ता के दौरान कही।

Jaunpur News: Families of victims of the Machhlishahr road accident should be given compensation of ₹50 lakh each: Dr. Ragini

इसी क्रम में सुशील चन्द्र दुबे प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश ने बताया कि बीते 25 अगस्त को मछलीशहर पड़ाव पर हीरो होण्डा एजेन्सी के बगल में बिजली के खम्भे में लगभग एक माह से अधिक समय से करेंट उतर रहा था। लोगों के अनुसार बिजली पोल से सटकर एक बकरी तथा एक गाय की मौत हो गयी थी जिसकी जानकारी बिजली विभाग को दी गयी लेकिन विभागीय लोगों ने उसे ठीक नहीं किया। यही कारण रहा कि बीते 25 अगस्त की सायं लगभग सायंकाल 4 बजे एक घण्टे के तेज बारिश से शहर में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न हो पाने से शहर की लगभग सड़कें जलमग्न हो गईं।

उषा जायसवाल प्रदेश सचिव समाजवादी महिला सभा उत्तर प्रदेश ने बताया कि मछलीशहर पड़ाव से घर जाने के लिये प्राची मिश्रा पुत्री योगेश मिश्रा 24 वर्ष, मो. समीर 18 वर्ष पुत्र शौकत अली एवं ई-रिक्शा चालक शिवा गौतम की मौत हो गयी है। इन तीनों की मौत का जिम्मेदार बिजली विभाग, नगर पालिका परिषद जौनपुर तथा एस०टी०पी० (सीवर ट्रीटमेंट प्लान) के उच्च अधिकारी हैं।

उपरोक्त तीनों सपाजनों ने संयुक्त रूप से उक्त तीनों पीड़ित परिवारों के न्याय हेतु उत्तर प्रदेश सरकार/जिलाधिकारी जौनपुर से उचित न्याय हेतु प्रमुख किया कि प्रत्येक मृतक परिवार को उत्तर-प्रदेश सरकार द्वारा 50-50 लाख की आर्थिक सहायता दी जाय। प्रत्येक मृतक परिवार के एक-एक सदस्य को नौकरी दी जाय। तीनों विभाग के दोषी उच्च अधिकारी के खिलाफ दण्डात्मक कार्यवाही की जाय। उक्त अवसर पर राजकुमार बिन्द, श्रवण जायसवाल सहित तमाम सपाजन उपस्थित रहे।

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज (AICTE, UPBTE, AKTU & PCI Approved) | Mob:- 9125018998, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उप्र | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष | #NayaSaveraNetwork
विज्ञापन

विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें