BREAKING

Jaunpur News: वक्फ सम्पत्तियों का विवरण UMEED पोर्टल पर करें फीड, हेल्पलाइन नंबर जारी

जौनपुर। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी/सहायक सर्वे कमिश्नर वक्फ अनीता ने बताया कि केन्द्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा एकीकृत वक्फ प्रबन्धन, सशक्तिकरण, दक्षता और विकास (UMEED) अधिनियम-1995 जो 08 अप्रैल 2025 को लागू हुआ है। अधिनियम के प्राविधान के अनुसार धारा 3(क) के अनुसार केन्द्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय नई दिल्ली में एक सशक्त UMEED  केन्द्रीय पोर्टल, 2025 का शुभारम्भ किया गया है जिसका उद्देश्य मौजूदा औकाफ का विवरण, पंजीकरण, लेखा, लेखा परीक्षा और वक्फ एवं बोर्ड के अन्य विवरण जैसा कि केन्द्र सरकार द्वारा निधारित किया गया है, अपलोड किया जाना है। वक्फ सम्पत्तियों का विवरण पोर्टल पर फीड किये जाने हेतु उ0प्र0 सुन्नी सेन्ट्रल वक्फ बोर्ड लखनऊ द्वारा मुख्य कार्यपालक अधिकारी नियुक्त न होने की दशा में बोर्ड के दो उच्च अधिकारियों (सहायक सचिव) को अप्रुवल के रूप में नामित किया गया है तथा चार कार्यपालक अधिकारियों/मास्टर ट्रेनर को चेकर तथा जनपद के बड़े औकाफ से सम्बन्धित मुतवल्ली/प्रबन्ध समिति (Makers) को जनपद को ऑर्डिनेटर के रूप में नामित किया गया है। 

इसी प्रकार उ0प्र0 शिया सेन्ट्रल वक्फ बोर्ड लखनऊ द्वारा भी वक्फ सम्पत्तियों का विवरण UMEED पोर्टल पर फीड किये जाने हेतु Approver@Checker@Makers /कोऑर्डिनेटर नामित किये गये हैं। उ0प्र0 सुन्नी सेन्ट्रल वक्फ बोर्ड लखनऊ द्वारा हेल्पलाईन नम्बर 0522-3132567 जारी किया गया है। उ0प्र0 सुन्नी सेन्ट्रल वक्फ बोर्ड लखनऊ द्वारा नामित कार्मिकों का विवरण कार्यपालक अधिकारी एजाज अहमद, 9795742635, एस0एम0 अफजाल काशिफ 9450627158, अहमद मुबीन किदवई 8299449768, मुजाहिद रहमान 8299363648, निरीक्षक अशर सिद्दीकी 8081079944, मुतवल्ली/कोऑर्डिनेटर मो0 शोएब 9451165409, इरशाद खान (वक्फ न0 3154) 9984683470, महताब (वक्फ न0 2) 9336137257, नफीस अहमद (वक्फ न0 3194) 9670191498, मोहम्मद खालिद (वक्फ न0 9) 9919190288 और उ0प्र0 शिया सेन्ट्रल वक्फ बोर्ड लखनऊ द्वारा नामित कार्मिकों का विवरण मुख्य कार्यपालक अधिकारी जीशान रिजवी 9415036983, निजी सहायक शकील अब्बास 9935190711, एल0डी0सी0 राहिब अली 8756637860, मुतवल्ली/मेकर शौजाब अब्बास 9506677907, असिस्टेन्ट प्रोग्रामर आकाश वर्मा 9580120821, मुतवल्ली/मेकर सै0 मो0 जैदी8418901270 है। 

वक्फ सम्पत्तियों का विवरण UMEED पोर्टल पर फीड कराये जाने के सम्बन्ध में जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय स्तर पर हेल्पडेस्क स्थापित की गयी है जिसमें कनिष्ठ सहायक 8318912551 एवं मो0 कासिम लिपिक 9795273038 को डेस्क प्रभारी नामित किया गया है। बोर्ड द्वारा नियुक्त मुतवल्ली/कोऑर्डिनेटरों को निर्देशित किया जाता है कि बोर्ड के निर्देशनुसार वक्फ सम्पत्तियों का सम्पूर्ण विवरण पोर्टल पर समयान्तर्गत फीड कराना सुनिश्चित करें तथा प्रगति से प्रतिदिन अवगत कराना सुनिश्चित करें।

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें