BREAKING

Jaunpur News: 15 अक्टूबर तक नवीनीकरण अवश्य करा लें: सहायक श्रमायुक्त

बृजेश यादव @ नया सवेरा 

जौनपुर। सहायक श्रमायुक्त देवब्रत यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश भवन सहित अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के वेबपोर्टल पर परीक्षण के दौरान पाया गया कि बोर्ड के अन्तर्गत कुल 1.87 करोड़ से अधिक निर्माण श्रमिक पंजीकृत हैं जिसमें से लगभग 13.83 लाख निर्माण श्रमिक ही अद्यतन रूप से नवीनीकृत हैं। मंत्री जी श्रम एवं सेवायोजन की अध्यक्षता में 28 अप्रैल को आहूत बैठक में भी इस संबंध में निर्देशित किया गया कि ऐसे पंजीकृत निर्माण श्रमिक जिन्होंने 4 वर्ष या उससे अधिक समय से नवीनीकरण नहीं कराया है, उन्हें निष्क्रिय सूची में रखा जाय।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: जीएसटी लागू होने के बाद व्यापार में आई है पारदर्शिता: दिनेश चौधरी

सूचनीय है कि बोर्ड का पोर्टल कतिपय कारणों से फरवरी से सितम्बर 2024 तक बाधित था। वर्तमान में पोर्टल सुचारू ढ़ग से संचालित है। ऐसे सभी पंजीकृत निर्माण श्रमिक जिन्होंने 4 वर्ष या उससे अधिक समय से नवीनीकण नहीं कराया है, वे अपना श्रमिक पंजीयन कार्ड, आधार कार्ड की छायाप्रति एवं अपना मोबाइल (ओ0टी0पी0 हेतु) के साथ अपने निकटतम सहज जनसेवा केन्द्र सीएससी पर जाकर 15 अक्टूबर तक अपना नवीनीकरण अवश्य करा लें। साथ ही पंजीकृत श्रमिक द्वारा बोर्ड की वेबसाइट पर अपने पंजीकरण का नवीनीकरण स्वयं किया जा सकता है, अन्यथा 15 अक्टूबर के उपरांत ऐसे सभी निर्माण श्रमिक जिन्होंने 4 वर्ष या उससे अधिक समय से नवीनीकरण नहीं कराया है, उन्हें निष्क्रिय सूची में सम्मिलित कर दिया जाएगा और बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न हितकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त नहीं कर सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के फोन नंबर 05452-240478 पर एवं कार्यालय सहायक श्रमायुक्त में किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क किया जा सकता है।

Aakash Foundation  NOW IN JAUNPUR   Visit Us  3rd Floor, Utsav Motel, Near Wazidpur Tiraha, Jaunpur-222002  Naya Sabera Network
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें