BREAKING

Jaunpur News: फर्जी ट्रस्ट बनाकर जमीन हड़पने की कोशिश, मन्दिर प्रबन्धकों ने की शिकायत

हिमांशु विश्वकर्मा@ नया सवेरा 

मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के चण्डिका देवी दिलावरपुर के प्रबंधक नागेश निगम व उप प्रबंधक रवि केशरी मड़ियाहूं उपनिबंधक अधिकारी को लिखित शिकायती पत्र देकर अवगत कराया कि मंदिर की संपत्ति को नुक़सान व हड़पने की गरज से कुछ बेईमानों द्वारा फर्जी रुप से गलत व फर्जी नाम से ट्रस्ट का सोसायटी रजिस्ट्रेशन करवाने की कोशिश का विरोध एवं न कराने हेतु प्रार्थना पत्र दिया गया।

Jaunpur News: Attempt to illegally seize land by creating a fake trust; temple management files complaint

आरोप है कि सैकड़ों साल वर्ष पुरानी मंदिर है। कस्बे के कुछ लोगों का नजर मंदिर व जमीन पर पड़ गई है। मंदिर की जमीन का विवाद जौनपुर दीवानी न्यायालय में वाद सन् 1990 से चण्डिका देवी मंदिर बनाम मजीद विचाराधीन है। इस जमीन पर न्यायालय द्वारा स्थगनादेश पारित किया गया है। वर्तमान में मामला कोर्ट में विचाराधीन है, इसलिए बिना न्यायालय के आदेश के किसी भी प्रकार के ट्रस्ट या सोसाइटी का नया रजिस्ट्रेशन कुछ लोगों द्वारा करवाना चा रहा है।

आरोप की मानें तो कुछ लोग मंदिर का संपत्ति हड़पना चाहते हैं जिसको लेकर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ, जिलाधिकारी जौनपुर, रजिस्ट्रार चिट फन्ड कम्पनी रजिस्ट्रेशन वाराणसी को लिखित शिकायती पत्र देकर अवगत कराया गया कि मंदिर का सरकार द्वारा करोड़ों की लागत से कायाकल्प इस वक्त कराया जा रहा है। इस मामले मड़ियाहूं उप निबंधक अधिकारी राकेश मिश्रा ने बताया कि चण्डिका देवी मंदिर का अभी तक कोई ट्रस्ट का रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है।

Aakash Foundation  NOW IN JAUNPUR   Visit Us  3rd Floor, Utsav Motel, Near Wazidpur Tiraha, Jaunpur-222002  Naya Sabera Network
विज्ञापन

Gahna Kothi Bhagelu Ram Ramji Seth  Kotwali Chauraha Jaunpur  9984991000, 9792991000, 9984361313  Olandganj Jaunpur  9838545608, 7355037762, 8317077790 And RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें