BREAKING

Jaunpur News: जिला विद्युत समिति की बैठक, सांसद कुशवाहा ने दिया य​ह निर्देश

Jaunpur News: District Electricity Committee meeting held; MP Kushwaha issued these instructions

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। सांसद सदर बाबू सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में जिला विद्युत समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई जहां सांसद/विधायक निधि योजनान्तर्गत अपूर्ण परियोजना एवं विद्युत विभाग द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में अध्यक्ष ने निर्देश दिया कि सांसद/विधायक निधि से दिए गए बजट के सम्बन्ध में प्राथमिकता निर्धारित करते हुए ससमय कार्य पूर्ण करें।

उन्होंने कहा कि जिन जगहों में ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि की आवश्यकता है, आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कराते हुए क्षमतावृद्वि करने की कार्यवाही की जाए। जर्जर तार और खम्भे तत्काल बदल दिये जायं जिससे किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना न रहे। नगर क्षेत्र में तार के बाक्स को तत्काल बंद किए जाने के निर्देश अध्यक्ष ने दिये।

अध्यक्ष ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनप्रतिनिधियों का मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से फीड करले और उनका फोन अनिवार्य रुप से उठाना सुनिश्चित करें, शिकायत प्राप्त होने की दशा में अगली बैठक में कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने जनपद में निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण प्रगति, जमीन अधिग्रहण, किसानों के भुगतान सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा किया। पॉलिटेक्निक चैराहे पर पानी के जलजमाव होने की जानकारी पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुये निर्देशित किया कि जलजमाव की स्थिति को दूर करें, अन्यथा संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जायेगी।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: विद्युत विभाग की एक और लापरवाही उजागर

इस दौरान अध्यक्ष ने टोल प्लाजा के प्रोजेक्ट मैनेजरों को स्पष्ट निर्देश दिये कि उनके टोल की परिधि में आने वाले 20 गांव की सूची अनिवार्य रूप से चस्पा करे। टोल द्वारा निर्गत किए गए पास के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देशित किया कि गांव में पंपलेट, होर्डिंग और ग्राम प्रधानों के साथ बैठक करते हुए पास निर्गत करने सहित अन्य सुविधाओं के संबंध में जागरूक करें। अगली बैठक में जियो टैग फोटो भी उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुये कहा कि टोल प्लाजा पर आगंतुकों के साथ अच्छा व्यवहार किया जाय। सूचना देने के पश्चात भी रेलवे के अधिकारियों के बैठक में अनुपस्थित होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिये।

इस अवसर पर विधायक जफराबाद जगदीश नारायण राय, मछलीशहर डा0 रागिनी सोनकर, शाहगंज रमेश सिंह, मल्हनी लकी यादव, मडियाहॅू डा0 आरके पटेल, मुंगराबादशाहपुर पंकज पटेल, जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें