BREAKING

Jaunpur News: डिप्टी सीएम ने रेडक्रास सोसाइटी का पोषण पोटली क्षय रोगियों को बांटा

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। शुक्रवार को विभिन कार्यक्रमों में सहभागिता करने जौनपुर पहुँचे सूबे के उप मुख्यमंत्री और उत्तर प्रदेश रेडक्रास के चेयरमैन ब्रजेश पाठक का रेडक्रास सोसायटी के जौनपुर इकाई के सचिव डा. मनोज वत्स ने अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह प्रदान करके स्वागत किया।

Jaunpur News: Deputy CM distributed nutrition kits from the Red Cross Society to tuberculosis patients.

इस दौरान उपमुख्यमंत्री द्वारा रेडक्रास जौनपुर इकाई द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना करते हुये निरन्तर और बेहतर मानवीय कार्यो के प्रति प्रेरित  किया। साथ ही कहा कि पीड़ितों की सेवा करना मानवता की सेवा से बढ़कर है। वहीं उप मुख्यमंत्री ने रेडक्रास की तरफ़ से बड़ी संख्या में क्षय रोगियों को पोषण पोटली किट का वितरण किया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: डिप्टी सीएम ने बाबा श्री केरारवीर मन्दिर में किया दर्शन-पूजन

इस अवसर पर राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चंद्र यादव, राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, एमएलसी बृजेश सिंह, जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र, सीडीओ ध्रुव खड़िया, एसपी डा. कौस्तुभ, सीएमओ डॉ लक्ष्मी सिंह, बीएसए डा. गोरखनाथ पटेल, डॉ विशाल यादव, डॉ सुबाष राय, प्रकान्त दूबे, विद्याधर राय विद्यार्थी, रोहित श्रीवास्तव, नितिन सिंह, राजकुमार बिन्द, सुशील अग्रहरि, नितिन चौरसिया सहित रेडक्रॉस सोसाइटी के तमाम सदस्य उपस्थित रहे।

LIC HOUSING FINANCE LTD. के विनोद कुमार यादव की तरफ से रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
Ad

Aakash Foundation  NOW IN JAUNPUR   Visit Us  3rd Floor, Utsav Motel, Near Wazidpur Tiraha, Jaunpur-222002  Naya Sabera Network
विज्ञापन




नया सबेरा का चैनल JOIN करें