BREAKING

Jaunpur News: उप मुख्यमंत्री नेलाभार्थियों को किया सम्मानित

विभिन्न विभागों के स्टाल का उप मुख्यमंत्री ने किया अवलोकन

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में आयोजित प्रदर्शनी और सेल्फी प्वाइंट का फीता काटकर उद्घाटन किया तथा दीप प्रज्जवलन करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। उप मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी में पुलिस विभाग, बैंक, नगरीय विकास अभिकरण, युवा रोजगार, होम्योपैथी विभाग, आयुष स्वास्थ्य शिविर, कृषि, विद्युत, बेसिक शिक्षा, उद्यान, खाद्य एवं रसद विभाग, वन विभाग, पशुपालन विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा लगाए गए स्टाॅल का अवलोकन किया और विभाग की योजनाओं के बारे में सम्बन्धित अधिकारी से जानकारी भी लिया।

उप मुख्यमंत्री का राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण विभाग गिरीश चन्द्र यादव, राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, एमएलसी ब्रजेश सिंह, मा0 विधायक बदलापुर रमेश चन्द्र मिश्र, शाहगंज रमेश सिंह, जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक डा0 कौस्तुभ, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया सहित अन्य ने पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्रम तथा स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: मेडिकल कालेज में स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में स्वास्थ्य शिविर आयोजित

इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने विश्वकर्मा सम्मान योजनान्तर्गत नेहा को सलाई मशीन प्रदान किया। साथ उन्होंने गुड़िया और फरजाना की गोदभराई करते हुये दो बच्चे सृष्टि और जुनैशा का अन्नप्राशन कराया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने दिव्यांग निवासी अमरु शाहगंज को व्हील चेयर प्रदान किया। वहीं जिला पंचायत राज विभाग के सफाईकर्मी केसरी ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

उप मुख्यमंत्री के समक्ष दीपिका विश्वकर्मा ने रश्मिरथी का पाठ किया जिसके बाद उप मुख्यमंत्री ने दीपिका की सुंदर प्रस्तुति पर उनको मिष्ठान भेंट करके सम्मानित करते हुये उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। बेसिक शिक्षा विभाग के बच्चे और सागर ने देश भक्ति गीत गाया।

सीएम युवा उद्यमी योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाली शाखा प्रबंधकों रागिनी गौतम, लवकुश, ललिता ओझा, सुनील, श्रवण, गायकवाड, लाभार्थियों राखी साहू, रोजी फातिमा सहित अन्य को उपमुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना से आच्छादित लाभार्थी प्रमिला देवी, राम आसरे सहित अन्य को आयुष्मान कार्ड तथा क्षय रोगियों को पोषण पोटली प्रदान किया गया। इस अवसर पर तमाम अधिकारीगण, कर्मचारीगण सहित आम जनमानस उपस्थित रहे।

Aakash Foundation  NOW IN JAUNPUR   Visit Us  3rd Floor, Utsav Motel, Near Wazidpur Tiraha, Jaunpur-222002  Naya Sabera Network
विज्ञापन

Gahna Kothi Bhagelu Ram Ramji Seth  Kotwali Chauraha Jaunpur  9984991000, 9792991000, 9984361313  Olandganj Jaunpur  9838545608, 7355037762, 8317077790 And RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur विज्ञापन
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें