BREAKING

Jaunpur News: निर्वाचक नामावलियों का De-Novo पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिलाधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, वाराणसी खण्ड स्नातक/शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र जौनपुर ने बताया कि कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के एवं भारत निर्वाचन आयोग के पत्र द्वारा वाराणसी खण्ड स्नातक एवं वाराणसी खण्ड शिक्षक, निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद के लिए निर्वाचन के लिए अर्हता 1 नवम्बर 2025 के आधार पर 30 सितम्बर, 2025 से निर्वाचक नामावलियों का De-Novo पुनरीक्षण कार्यक्रम निम्नानुसार जारी किया गया है-

30 सितम्बर 2025 (मंगलवार) को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम, 1960 के नियम 31(3) के अन्तर्गत सार्वजनिक नोटिस जारी किया जाना। 15 अक्टूबर 2025 (बुधवार) को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम, 1960 के नियम 31(4) के अन्तर्गत समाचार पत्रों में नोटिस का प्रथम पुर्नप्रकाशन। 25 अक्टूबर 2025 (शनिवार) को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम, 1960 के नियम 31(4) के अन्तर्गत समाचार पत्रों में नोटिस का द्वितीय पुर्नप्रकाशन। 06 नवम्बर 2025 (गुरूवार) फार्म 18 या 19 में आवेदन प्राप्त करने की अन्तिम तिथि, जैसी स्थिति हो।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: विसर्जन स्थल का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

20 नवम्बर 2025 (गुरूवार) वह तिथि जिस तक पांडुलिपियों की तैयारी और आलेख्य निर्वाचक नामावलियों का मुद्रण किया जाना है 25 नवम्बर 2025 (मंगलवार) को निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन, 25 नवम्बर 2025 (मंगलवार) से 10 दिसम्बर 2025 (बुधवार) को दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अवधि (निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम,1960 के नियम 12 के अन्तर्गत), 25 दिसम्बर2025 (गुरूवार) को वह तिथि जिस तक दावे और आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा और अनुपूरक सूची तैयार और मुद्रित की जायेगी। 30 दिसम्बर 2025 (मंगलवार) को निर्वाचक नामावलियों का अन्तिम प्रकाशन।

उन्होंने समस्त सम्बन्धित मतदाताओं से अपील किया है कि उपरोक्तानुसार निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अपने दावे/आपत्ति निर्धारित फार्म-18 एवं फार्म-19 में प्रस्तुत कर सकते हैं।

विज्ञापन

LIC HOUSING FINANCE LTD. के विनोद कुमार यादव की तरफ से रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें