Jaunpur News: सड़क के गड्ढे में अनियंत्रित होकर बाइक से गिरे दंपति, पत्नी की मौत
शिवशंकर दुबे @ नया सवेरा
खुटहन, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के लोनियापट्टी गांव में शाहगंज वाया प्रयागराज राजमार्ग पर बुधवार की शाम सड़क पर बने गड्ढे से अनियंत्रित होकर बाइक पलट गई। बाइक पर बैठी पत्नी के सिर में गंभीर चोटें आने से उसकी मौत हो गई जबकि बाइक चला रहा पति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
आजमगढ़ कोतवाली क्षेत्र के अतरौलिया गांव निवासी सूर्यभान तिवारी की खुटहन क्षेत्र के मोलनापुर गांव में प्रताप नारायण मिश्र के घर ससुराल है। वह बुधवार की शाम अपनी 55 वर्षीय पत्नी आशा देवी को बाइक से लिवाकर ससुराल आ रहे थे। उक्त गांव के राजमार्ग पर बने गड्ढे में बाइक का पहिया चला जाने से वे अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गये। आशा देवी के सिर में गंभीर चोटें आने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस उन्हें सीएससी ले गयी। जहां देखते ही चिकित्सकों ने आशा देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल पति को बेहतर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: नदी में डूबा युवक, नहीं चल सका पता, तलाश जारी
![]() |
| विज्ञापन |


,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)