BREAKING

Jaunpur News: प्रजापति की शोकसभा, सुखराजी प्रजापति को दी गई श्रद्धांजलि

Jaunpur News: प्रजापति की शोकसभा, सुखराजी प्रजापति को दी गई श्रद्धांजलि

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। नगर के अहियापुर में चक्रदूत प्रजापति समाज के संरक्षक चंद्रशेखर प्रजापति की अध्यक्षता में खासनपुर जौनपुर के निवासी सुखराजी प्रजापति के निधन पर शोकसभा किया गया। इस अवसर पर चंद्रशेखर प्रजापति ने स्व. सुखराजी प्रजापति के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सुखराजी प्रजापति मूल रूप से कलीचाबाद व खासनपुर निवासी जौनपुर में पपड़ी निर्माता स्व. रामचरन प्रजापति की धर्मपत्नी थी, स्व. रामचरन प्रजापति जौनपुर में रेवड़ी पपड़ी की बुनियाद रखने वाले जौनपुर के हमाम दरवाजा व कलीचाबाद के निवासी स्व. बिपतराम प्रजापति के भतीजे थे। 

Jaunpur News condolence meeting of Prajapati, tribute paid to Sukhraji Prajapati

बाल्यावस्था में स्व. रामचरन प्रजापति अपने चाचा स्व. बिपतराम प्रजापति के साथ जौनपुर के अटाला मस्जिद की दुकान में रहकर शिक्षा ग्रहण किया और बड़े होने पर लखनऊ की तर्ज पर रेवड़ी पपड़ी का कारोबार जौनपुर में फैलाया। वर्तमान में जौनपुर के हिन्दी भवन के सामने जितेन्द्र प्रजापति उर्फ राजू पेठा वाले पपड़ी निर्माता स्व. रामचरन प्रजापति एवं मृतक सुखराजी प्रजापति के पुत्र हैं। जौनपुर से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र चक्रदूत के सम्पादक महेंद्र कुमार प्रजापति की स्व. सुखराजी प्रजापति बड़ी भाभी थी। इस अवसर पर संरक्षक मुन्ना लाल प्रजापति, जिलाध्यक्ष व सभासद बसंत प्रजापति, सरिता प्रजापति, महेंद्र प्रजापति, गौरव प्रजापति, वरुन दुबे, आदर्श प्रजापति, अनिल प्रजापति आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: पुण्यतिथि पर याद किए गए राजा यादवेंद्र दत्त 

Aakash Foundation  NOW IN JAUNPUR   Visit Us  3rd Floor, Utsav Motel, Near Wazidpur Tiraha, Jaunpur-222002  Naya Sabera Network
विज्ञापन

Gahna Kothi Bhagelu Ram Ramji Seth  Kotwali Chauraha Jaunpur  9984991000, 9792991000, 9984361313  Olandganj Jaunpur  9838545608, 7355037762, 8317077790 And RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें