BREAKING

Jaunpur News: प्राइवेट स्कूलों को भी फेल कर रहे पीएमश्री विद्यालय के बच्चे

Jaunpur News Children of PM Shri Vidyalaya are also failing private schools
राज्यपाल से मिल चुका है सम्मान

सत्य नारायण गुप्ता @ नया सवेरा 

महाराजगंज, जौनपुर। क्षेत्र के ग्राम सभा सेतापुर में स्थित कंपोजिट विद्यालय के शिक्षा व्यवस्था को देखकर प्राइवेट विद्यालय और अन्य परिषदीय विद्यालय प्रेरणा ले रहे हैं। यहां पर बच्चों की संख्या 300 के पार रही है। यह विद्यालय पहले अभिनव विद्यालय हुआ। उसके बाद इंग्लिश मीडियम विद्यालय में चयनित किया गया। शिक्षा व्यवस्था लगातार अच्छी होने के नाते पीएमश्री विद्यालय में चयनित हो गया। 2016 में तत्कालीन जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी विद्यालय पर आए। उनके निर्देश पर अभिभावक बच्चों के लिए प्रधानाध्यापक लाल साहब यादव के सहयोग से 80,000 रुपए के फर्नीचर की व्यवस्था हुई। वर्तमान में बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल विद्यालय पर आकर विद्यालय की नए सिरे से शुभारंभ कराए थे। विद्यालय की प्रशंसा भी खूब की थी। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में नवाचार मेले का भव्य आयोजन

एसडीएम बदलापुर, वर्तमान विधायक रमेश चंद मिश्रा ने साफ-सफाई, बच्चों के टैलेंट को खूब सराहा। विद्यालय पर अभिभावक अपने बच्चों को चार पहिया वाहन से भी लाकर छोड़ते हैं। सभी कार्य कैमरे की निगरानी में प्रतिदिन किया जाता है। स्मार्ट क्लास से पढ़ाई अच्छी तरह होती है। इस विद्यालय के 5 बच्चों को पूर्वांचल विश्वविद्यालय में राज्यपाल के हाथों पुरस्कार भी प्राप्त हो चुका है। खंड शिक्षा अधिकारी रमेश चंद पटेल इस पीएमश्री विद्यालय का समय-समय पर निरीक्षण करते रहते हैं। ब्लॉक और तहसील स्तर तक के प्राइवेट स्कूल और परिषदीय स्कूल के लिए यह प्रेरणास्रोत बन गया है।

Aakash Foundation  NOW IN JAUNPUR   Visit Us  3rd Floor, Utsav Motel, Near Wazidpur Tiraha, Jaunpur-222002  Naya Sabera Network
विज्ञापन

Gahna Kothi Bhagelu Ram Ramji Seth | Kotwali Chauraha Jaunpur | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | Olandganj Jaunpur | 9838545608, 7355037762, 8317077790 And RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें