Jaunpur News: भूमि विवाद में मृतक का शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम
जीबी सिंह @ नया सवेरा
सुजानगंज, जौनपुर। क्षेत्र के बेलवार गांव में सोमवार की रात दो पक्षों के भूमि विवाद में युवक 22 वर्षीय नरेंद्र पटेल पुत्र स्व. रामकरन पटेल की लाठी डंडे एवं धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी गई। घटना में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए कुल 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार की रात जैसे ही युवक का शव घर आया परिजनों में कोहराम मच गया। शव के घर आने से पूर्व ही पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली थी।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
शव आने पर भीड़ उग्र न हो इसे देखते हुए क्षेत्राधिकारी बदलापुर अपनी पूरी सर्किल के फोर्स के साथ घटनास्थल पर मौजूद रहे। दर्जनों की संख्या में पुलिस, पीएसी, महिला पुलिस बल मौके पर मौजूद रहे। महिलाओं के करुण क्रंदन को देखकर मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गई। युवक का शव देखकर मां कमला देवी बेसुध हो गिर पड़ी। रात को ही परिजन शव का अंतिम संस्कार करने के लिए निकल गये।
एक जमीनी विवाद धीरे-धीरे इस कदर बढ़ जाएगा शायद किसी ने सोचा नहीं था। बुधवार को भी मृतक के घर चूल्हा नहीं जला। दिन भर लोगों का आना जाना लगा रहा। यह विवाद पिछले कई वर्षों से चल रहा था और इसमें इसके पहले भी कई बार मारपीट हो चुकी है, लेकिन इसका परिणाम यहां तक पहुंच जाएगा किसी ने नहीं सोचा था। दिन भर आने जाने वाले लोग यही बातें करते रहे जमीन यहीं पड़ी रहती है, लेकिन इंसान चला जाता है। इस संबंध में पूछे जाने पर बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे थानाध्यक्ष फूलचंद्र पांडे ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गई है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |

