Jaunpur News: किसी का जीवन बचाने के काम में आता है हमारे द्वारा किया गया रक्तदान - कपिल मुनि
मुंगराबादशाहपुर , जौनपुर ।मानव जीवन अत्यन्त दुर्लभ है । हमारे ऋषि , मुनि , वेद , पुराण सब ने यही बताया है की मनुष्य का जीवन बड़े भाग्य और पूर्व। जन्मों के पुण्य कर्मों के कारण लोगों को मिलता है और जब मनुष्य जीवन मिला है तो हम ऐसा सत्कर्म करें की हमारा मानव जीवन सफल हो जाय । किसी मनुष्य का जीवन बचाने में हमारे द्वारा किया गया रक्तदान बहुत ही महत्वपूर्ण है उक्त बातें नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष कपिल मुनि ने रविवार को अपरान्ह डेढ़ बजे नगर के प्रतापगढ़ रोड स्थित सन्त निरंकारी सेवा आश्रम में आयोजित निरंकारी समूह द्वारा आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में उपस्थित जनों को मुख्य अतिथि पद से सम्बोधित करते हुए कहा । उन्होंने कहा कि जब भी किसी मनुष्य के जीवन में खून की कमी होती है चाहे वह महिलाएं हो , बच्चे हो , बड़े हो , बूढ़े हो , किसी का ऑपरेशन हो या कोई दुर्घटना से ग्रसित हो ऐसी स्थिति में जब किसी को रक्त की आवश्यकता होती है तो परिजन बूंद-बूंद रक्त के लिए भटकते और परेशान होते हैं । इस महत्वपूर्ण समय में हम जैसे आम नागरिकों द्वारा जो रक्तदान किया जाता है उससे उस व्यक्ति के जीवन की रक्षा हो जाती है और उसे नया जीवन प्राप्त होता है । उन्होंने कहा कि चिकित्सकों की सलाह पर हर स्वस्थ व्यक्ति को अपने जीवन में रक्तदान जरुर करना चाहिए । इस मौके पर सन्त निरंकारी समूह के हनुमानदीन , सल्लू साहू समेत अन्य लोग उपस्थित रहे । सन्त निरंकारी सेवा आश्रम में रक्तदान करने के लिए बड़ी संख्या में निरंकारी बन्धु उपस्थित रहे ।


,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)