BREAKING

Azamgarh News: दुर्वासा महामंडलेश्वर मौनी बाबा के उत्तराधिकारी महंत हरिप्रसाद दास का निधन

Azamgarh News Durvasa Mahamandleshwar Mouni Baba's successor Mahant Hariprasad Das passed away

नया सवेरा नेटवर्क

आजमगढ़। दुर्वासा महामंडलेश्वर सिद्ध संत मौनी बाबा के उत्तराधिकारी महंत हरिप्रसाद दास का आज 82 वर्ष की उम्र में कलवरिया स्थित आवास पर निधन हो गया। वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। यही कारण था कि उन्होंने 2 साल पहले ही अपने पौत्र बाल संत शिवम दास महाराज को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया था। उनके निधन की खबर मिलते ही आजमगढ़ तथा आसपास के जिलों में शोक की लहर दौड़ गई। उनका अंतिम संस्कार कल दुर्वासा में किया जाएगा। महंत हरिप्रसाद दास महंत बनने के पहले संस्कृत के प्रवक्ता थे। मौनी बाबा ने अपनी मृत्यु से पहले उनको अपना उत्तराधिकारी बना दिया था। मौनी बाबा के पहले हरिप्रसाद दास के दादा भुवाल दास महंत थे। हरिप्रसाद दास के साले वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे ने उपरोक्त जानकारी दी।

यह भी पढ़ें | Palghar News: बाबू शोभनाथ मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा आयोजित कविगोष्ठी संपन्न 

जौनपुर जनपदवासियों एवं समस्त रामपुर क्षेत्रवासियों को समाजसेवी अमित सिंह टाटा की तरफ से स्वतंत्रता दिवस और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएंजौनपुर जनपदवासियों एवं समस्त रामपुर क्षेत्रवासियों को समाजसेवी अमित सिंह टाटा की तरफ से स्वतंत्रता दिवस और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

LIC HOUSING FINANCE LTD. के विनोद कुमार यादव की तरफ से रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं


नया सबेरा का चैनल JOIN करें