BREAKING

Jaunpur News: बालिकाओं के सुरक्षार्थ व स्वालम्बन के लिये मिशन शक्ति अभियान में किया गया जागरूक

विकास यादव

नौपेड़वा, जौनपुर। बक्शा विकास खण्ड के चुरावनपुर गांव स्थित मां गुजराती पीजी कालेज के प्रांगण में बालिकाओं के सुरक्षार्थ व स्वालंबन हेतु मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस विभाग की तरफ से जागरूक किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव ने उक्त महाविद्यालय परिसर में मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत बालिकाओं को जागरूक करते हुए विभिन्न उपयोगी हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी लिया। उन्होंने शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, मिशन शक्ति केन्द्र व कानूनी प्रावधानों की जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक किया गया।

Jaunpur News: बालिकाओं के सुरक्षार्थ व स्वालम्बन के लिये मिशन शक्ति अभियान में किया गया जागरूक

अपर पुलिस अधीक्षक ने विद्यालय की छात्राओं को हेल्पलाइन नम्बर वूमेन पॉवर, लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, एम्बुलेंस सेवा 108, चाइल्ड लाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की जानकारी देते हुए जागरूक करते हुये सकारात्मक चर्चा कर गुड टच, बैड टच तथा घरेलू हिंसा की जानकारी दी। उन्होंने साइबर अपराधों के बारे में साइबर हेल्पलाइन 1930 आदि सहित कानूनी प्रावधानों एवं उनके अधिकारों इत्यादि के बारे में चर्चा करते हुए शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं के विषय में जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह, प्रबन्धक सूर्य प्रकाश, इंद्रभान यादव सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे।

Gahna Kothi Bhagelu Ram Ramji Seth  Kotwali Chauraha Jaunpur  9984991000, 9792991000, 9984361313  Olandganj Jaunpur  9838545608, 7355037762, 8317077790 And RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur
विज्ञापन

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें