BREAKING

Article: उड़ते ड्रोन होती चोरियां,होती पुलिस साफ होती बखरियां

नया सवेरा नेटवर्क

इस समय पूरे उत्तर प्रदेश में चोरियां बड़े पैमाने पर हो रही हैं।वो भी आधुनिक तरीके से।चोर पहले दो तीन दिन तक ड्रोन से सर्वे कर रहे हैं।जिस क्षेत्र में वे दो तीन दिन तक ड्रोन उड़ाते हैं।वहाॅं चोरियां होना शुरू हो जाती हैं।घर तो घर भैंस की चोरी बहुत हो रही हैं। प्रशासन उन चोरों के आगे या तो पंगु हैं या मिलीभगत है। क्योंकि जिस आधुनिक तरीके से ललकार कर चोरियां हो रही हैं,वह मिलीभगत की ही तरफ इशारा कर रही है।जनता ने ड्रोन उड़ने की शिकायत जब पुलिस को दी तो पुलिस बहानेबाजी कर रही है बजाय संज्ञान लेने के।कभी कहती हैं सरकारी सर्वे हो रहा है।कभी कहती है अफवाह है।इनके टालमटोल के चक्कर में कई घरों से लाखों की चोरियां हो गई।इसके बाद भी पुलिस है कि जाग ही नहीं रही।वह पुलिस जो इस समय पूरे देश में योगी की पुलिस के रूप में जानी पहचानी जा रही है।जिस पुलिस की दहशत इस समय पूरे देश में है।किसी भी प्रांत का कितना भी बड़ा दुर्दांत अपराधी क्यों न हो।यूपी में आने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा।उसी यूपी में धड़ल्ले से चोरियां हो रही है।और पुलिस निष्क्रिय बनी हुई है। इसलिए यह कहने में संकोच नहीं हो रहा कि यह सब पुलिस की मिलीभगत से हो रही है।योगी जी कहते थे कि विगत सरोकारों में हर जिले का एक डान होता था।आज जनता कहने पर विवश है कि हर जिले में अब चोर पैदा हो रहे हैं।यदि ऐसा नहीं तो चोर लोग चोरी करके सुरक्षित नहीं रहते। जौनपुर जिले में ही अनेकों चोरियां रोज हो रही हैं।कैसे हो रही हैं।यदि पुलिस सजग रहती तो सम्भव होता क्या? पुलिस की उदासीनता साफ दिख रही है।

यह भी पढ़ें | Mumbai News: देवकुंज आई हॉस्पिटल द्वारा नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन 

हंसी तो पुलिस की बात तब आती जब चोरों के ड्रोन को सरकारी बता कर पल्ला झाड़ लेती है।समझने वाली बात यह है कि सरकारी सर्वेक्षण दिन होता है कि रात में। हमारे यहाॅं सरकारी कर्मचारी दिन में तो काम करते नहीं।रात में कौन सा काम करेंगे।चलो एक बारगी हम मान भी लेते हैं कि सरकारी सर्वेक्षण हो रहा है तो!यह कैसा सर्वेक्षण है जो रात के अंधेरे में हो रहा है।वह कौन सी चीज,वस्तु या जगह है जो दिन में नहीं दिखती।रात में ही दिखती है।ऊपर से पुलिस जनता को धमका भी रही है कि अफवाह फैलाने वालों पर दंडात्मक कार्रवाई होगी।मतलब ये कि आप ड्रोन देखें और किसी से कहें भी नहीं। कहेंगे तो पुलिस अफवाह फैलाने के जुर्म में आपको ही जेल में बंद कर कुटाई सुताई और पिटाई करेगी। मतलब ये कि पुलिस में जाओगे तो कुटाई सुताई पिटाई और जेब सफाई होगी।मौन रहोगे तो घर सफाई होगी।अब आम जनता करे तो क्या करे।आज यूपी में ऐसी परिस्थिति निर्मित हो गई है,आगे कुआं पीछे खाईं।

      ऐसी ऐसी घटनाएं देखने सुनने को मिल रही हैं।जिससे आम जनता न सो पा रही है न शांति से रह पा रही है।समझ में नहीं आ रहा कि योगी राज में ये क्या हो रहा है।जिस योगी राज में बड़े बड़े अपराधी धनुष बाण रख दिए।निपटा दिए गये।उसी योगी राज में ये क्या हो रहा है।आये दिन हर जिले से रोज दो चार चोरियों की खबरें आ रही हैं। राज्य में दहशत का राज्य व्याप्त है।निराकरण शून्य है।मजे की बात ये है कि ये चोरी की घटनाएं विगत तीन चार महीने से अनवरत चल रही हैं।कभी लखनऊ कभी बुलंदशहर,कभी एटा तो कभी मछली शहर।रोज हो रही चोरियों पर कोई लगाम नहीं लगाई जा रही उल्टे और गतिमान हो रही है।लोग रतजगा कर रहे हैं पहरे दे रहे हैं। फिर भी  सफलता चोरों को ही मिल रही है।जनता परेशान है कि पता नहीं कब हमारा घर साफ हो जाय।अब चोर आधुनिक तरीके से ताला भी खोल रहे हैं।बिना खटपट के ही ताले भी आत्मसमर्पण कर दे रहे हैं।आपका ताला खुल जा रहा है। पड़ोसी को भी पता नहीं चल रहा।अब लोग सपरिवार कहीं जाने से भी भयाक्रांत हैं।देवी देवथाने भी जाने की हिम्मत नहीं कर पा रहे।जनता करे तो क्या करे।जिसकी जिम्मेदारी है वह सोया है।आमजन परेशान है। पुलिस अपनी रेपुटेशन न गिरे इसलिए रिपोर्ट नहीं लिखी रही है।और न ही चोरों को पकड़ने का प्रयास ही करती दिख रही है। इसलिए मन में यही बात घर कर रही है कि कहीं यह पुलिस की ही मिलीभगत तो नहीं। सरकार से निवेदन है कि इस पर संज्ञान लेकर जितनी जल्दी हो लगाम लगाये।और आमजन को भय से मुक्ति दिला लोगों को चैन की नींद लेने दे।

पं.जमदग्निपुरी

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें