BREAKING

Jaunpur News: नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की कैद

सूर्यमणि पाण्डेय@ नया सवेरा 

जौनपुर। पवारा थाना क्षेत्र में नौ वर्ष पूर्व 17 वर्षीय नाबालिग को बहला—फुसलाकर भगा ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी युवक को अपर सत्र न्यायाधीश (पाक्सो) उमेश कुमार की अदालत ने 10 वर्ष के कारावास व 30000 अर्थदंड से दंडित किया। अभियोजन कथानक के अनुसार पवारा थाना क्षेत्र निवासी वादी मुकदमा ने 16 अक्टूबर 2016 को अभियोग पंजीकृत करवाया कि 10 अक्टूबर 2016 को शाम 7 बजे उसकी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री को गांव का ही रहने वाला गुलाब बिंद बहला फुसलाकर भगा ले गया। बहुत खोजने पर 15 अक्टूबर 2016 को सुजानगंज थाना क्षेत्र के तरसाँवा गांव में दोनों लोग मिले जिन्हें लेकर थाने आया हूं।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: पुलिस अधीक्षक के आदेश पर युवक के विरूद्ध दर्ज हुआ छेड़खानी का मुकदमा

पुलिस ने विवेचना करके आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया। शासकीय अधिवक्ता राजेश उपाध्याय द्वारा परीक्षित कराए गए गवाहों के बयान एवं पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों के परिशीलन के पश्चात अदालत ने आरोपी युवक को नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म के आरोप में दोष सिद्ध पाते हुए 10 वर्ष के कारावास व 30 हजार रुपए जुर्माने से दंडित किया।

Gahna Kothi Bhagelu Ram Ramji Seth  Kotwali Chauraha Jaunpur  9984991000, 9792991000, 9984361313  Olandganj Jaunpur  9838545608, 7355037762, 8317077790 And RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur
विज्ञापन

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन




नया सबेरा का चैनल JOIN करें