BREAKING

Jaunpur News: सड़क परियोजना का राज्यमंत्री ने किया शिलान्यास

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। शनिवार को राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चन्द्र यादव ने विधान मण्डल क्षेत्र विकास निधि योजना के अंतर्गत दो सड़क परियोजना का शिलान्यास किया जिन सड़कों का शिलान्यास किया गया उसमें प्रमुख रूप से हरखपुर मोहल्ला में संजय गुप्ता के मकान से होते हुए रोड तक इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण कार्य, मोहल्ला हरखपुर कालोनी शकरमंडी में किशन सेठ के मकान से होते हुए रोड तक इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। 

राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) ने कहा कि आम जनमानस के लिए मूलभूत सुविधाओं हेतु बजट की कोई कमी नहीं है, निरंतर सभी क्षेत्रों में विकास कार्य तेजी से हो रहे है, जनसमस्याओं का निराकरण कराना हमारी पहली प्राथमिकता है। शिलान्यास के दौरान प्रमुख रूप से नगर अध्यक्ष उत्तरी श्रीमती सारिका सोनी, मनीष श्रीवास्तव, राजेंद्र मौर्या, मनोज कुशवाहा, प्रदीप तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: जनपदीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में टीडी इंटर कॉलेज की टीम विजेता

वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं



नया सबेरा का चैनल JOIN करें