Jaunpur News: राजा साहब जौनपुर कुंवर अवनींद्र दत्त दूबे का 79वां मनाया गया जन्मदिन
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। राजा जौनपुर कुंवर अवनींद्र दत्त दुबे का 79 वा जन्म दिन पूरे धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हवेली पहुंचकर लोगों ने जन्म दिन की बधाई दिया और दीर्घायु होने तथा सदैव स्वस्थ रहने की मंगल कामना किया। राज महल में आयोजित विशेष समारोह में जनपद के कोने कोने से आए हुए लोगों ने राजा साहब के लंबी उम्र की कामना की और लोगो ने राजा साहब से आशीर्वाद भी लिया।
आज सुबह से ही हवेली में तैयारिया शुरू हो गई थी। तरह तरह के व्यंजन बनाए गए। राजा साहब सबसे पहले हवेली स्थित मंदिर में अपने कुल देवी सहित देवी देवताओं की पूजा पाठ व हवन किए। राज पुरोहित पंडित जनार्दन मिश्र ने जन्मदिन की वर्षगांठ पर वैदिक विधि विधान से पूजा पाठ कराए। श्री मिश्र ने स्वस्थ जीवन और दीर्घायु होने का आशीर्वाद राजा साहब को दिया। इस अवसर पर सुबह से जनपद के जाने माने लोग शिक्षक, व्यवसायी, अधिवक्ता व स्थानीय लोगों का बधाई देने वालो का ताता लगा रहा।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: खेल दिवस के तीसरे दिन सन्डे ऑन साइकिल का आयोजन
.jpg)
.jpg)

