७९ वर्ष बाद सुखदाई और संतोष जनक निर्णय

नया सवेरा नेटवर्क

भारत को आजाद हुए ७९ वर्ष हो गये।अभी हमने ७९ वीं स्वतंत्रता दिवस मनाई है।तब से लेकर जितने भी संविधान संशोधन हुए सब जनता के ऊपर और जनता के लिए बने,वो भी सीधी साधी जनता के लिए।जितने भी कड़क नियम बने,सब मजबूरों और लाचारों के लिए बने।बाकी तो लोग कानून को अपनी रखैल बनाकर चले आ रहे हैं।अका बकासुर जैसे लोग कानून की धज्जियां ऐसे उखाड़ते आये हैं जैसे मूली। अपराधियों को बचाने के लिए हमारे कर्णधार नेतागण आधीरात को अदालत खुलवा देते थे। हमारे जज साहब जो दिन में भी नहीं मुकदमा देख पाते थे,वो आधीरात डेढ़ पैर पे खड़े होकर मुकदमा देखते थे। हमारे नेतागण आतंकवादियों को बचाने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाते थे।तो बताइए अपराधी कानून को अपनी रखैल बनाकर क्यों न रखते। अपराधियों को बचाने के लिए हमारे नेतागण हड़ताल कर आमजन का जीना दुश्वार कर देते थे।अपराधियों ने तो हलकान करके ही रखा था।हमारे ही टैक्स से हमारे नेतागण हमारी ही दिनचर्या बिगाड़ के रख देते थे।न जीने देते थे न कुछ करने देते थे।अपने दंगल में आमजन का जीना हराम किये रहते थे।वो भी आमजन के ही टैक्स से।

   वर्तमान समय में कुछ जनहित के काम शुरू हुए हैं। बहुत सी जनोपयोगी योजनाएं सरकार आमजन के लिए चला रही है।जिससे आमजन खुशहाल जीवन यापन कर रहा है।लेकिन हमारे नेतागण उसमें भी ग्रहण बने हुए हैं।बने इसलिए हैं कि संविधान के अनुच्छेदों के ए जानकार होते हैं।किस छेद में घुसने पर सही सलामत निकल आयेंगे।उसकी नेताओं को अच्छी खासी जानकारी है।इसलिए सूर्यग्रहण की तरह जनता पर ग्रहण बनकर टूट ही पड़ते हैं। क्योंकि संविधान उनको ग्रहण बनने का अधिकार देता है।उसी अधिकार पर वर्तमान सरकार ने कैंची चलाते हुए।बेलगाम भ्रष्टाचारी चोर नेताओं पर लगाम लगाने के लिए जो विधान लेकर आई है,वो सरकार की नीयत को पूर्णतया स्पष्ट करती है।यह साफ दिख रहा है कि सरकार देश की प्रगति में जो भी बाधक है,सबको एक एक करके इमानदारी पूर्वक हटा रही है।जिसका नमूना है यह विधेयक जो बेलगाम नेताओं पर नकेल कसेगा।जो हमारे अपराधी भ्रष्टाचारी नेतागण जेल में रहते हुए सरकार और अपना दफ्तर चलाते थे अब बंद हो जायेगा।इस विधेयक से अब कोई भी  प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री मंत्री अपनी गिरफ्तारी के एक महीने बाद स्वत: ही पदमुक्त हो जायेंगे।ऐसा होने पर वो अपने खिलाफ चल रही किसी भी जाॅंच को प्रभावित नहीं कर पायेंगे।जिससे दूध का दूध और पानी का पानी साफ दिखेगा।अभी तक तो सब उसी में घाल मेल चल रहा था। हमारे अनुच्छेदों के छेद का सदुपयोग कर हमारे नेतागण जो अब तक बच लेते थे।शायद अब नहीं बच पायेंगे।बचपन से हम सुनते आ रहे थे,कानून सबके लिए समान है।मगर था नहीं।मगर इस बिल से अब समानता झलक रही है। वर्तमान सरकार विपक्ष को एसआईआर में उलझाकर देश को बहुत बड़े संकट से उबार लिया।वो एसआईआर पर दंगल करते रह गये।और इधर सरकार ने उनके ऊपर नकेल कस दिया।अब कोई भी मंत्री प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री देश व जनता को लूटते समय कम से कम सौ बार जरूर सोचेगा।क्योंकि वर्तमान सरकार ने अपराध कर निकलने वाले सभी छिद्रों को एक एक कर बंद करती जा रही है। विपक्षी डाल डाल चल रहे हैं।तो,सरकार पात पात पर चल रही है।विपक्ष प्रोपेगंडा खड़ा कर लोगों को भ्रमित कर रहा है।सरकार धीरे धीरे अपनी सत्यनिष्ठा को प्रदर्शित करते हुए हर उस छिद्र को बंद करती जा रही है,जिस छिद्र से हमारे अपराधी प्रवृत्ति के नेतागण देश को लूटकर बड़ी सफाई से निकल जाया करते थे।अब निकल पाना मुश्किल हो जायेगा। क्योंकि जब पद पर रहेंगे नहीं तो,जाॅंच प्रभावित नहीं कर पायेंगे।जब जाॅंच सही ढंग से होगी तो बच नहीं पायेंगे।जब अपराधी बच नहीं पायेंगे तभी तो हम प्रगति कर पायेंगे। इसलिए वर्तमान सरकार की जितनी प्रशंसा की जाय कम है।इस सरकार ने सत्ता सम्हालते ही अपना इरादा स्पष्ट कर दिया था।न खाऊॅंगा न खाने दूॅंगा। अपराधी जो भी होगा,उसकी जगह संसद में कम जेल में अधिक होगी।उसी इरादे का ये भी एक नमूना है।१३०कांसिट्यूशनल अमेंडमेंट बिल।जिससे अब अपराधी प्रवृत्ति के नेतागण अपने अपराध पर स्वत: है अंकुश लगायेंगे। सरकार को अधिक जहमत अब नहीं उठानी होगी।और न ही इनके रखरखाव पर विशेष खर्च करने की जरूरत ही पड़ेगी।ए जैसे ही पदमुक्त होंगे,वैसे ही ए आम हो जायेंगे।इनकी सभी सुविधा आटोमेटिकली बंद हो जायेगी।इन पर खर्च किया जाने वाला धन बचेगा।उसी धन से देश के विकास का कार्य होगा।२०४७ तक भारत एक विकसित राष्ट्र बनने का सपना पूर्ण होगा।जो पहले ए नेतागण अरबों डकार जाते थे और अरबों अपने ऊपर खर्च करवाते थे।अब नहीं हो पायेगा।अब न लूट पायेंगे न अपने ऊपर खर्च करवा पायेंगे।तो अरबों खरबों रुपए देश के काम आयेगा। देश प्रगति करेगा।तो जनता का भी जीवन खुशहाल बनेगा।

    जिस तरह से यह सरकार काम कर रही है।उससे एक बात स्पष्ट दिखाई दे रही है कि सरकार की मंशा स्पष्ट है।देश को विकासशील की श्रेणी से निकाल कर विकसित बनाना।इसके लिए सरकार हर वो कार्य कर रही है जिससे देश का पैसा गलत जगह पर न खर्च होकर देश की उन्नति के लिए खर्च हो।उसी को लक्ष्य करके सरकार ने यह उपरोक्त बिल लाई है।इसके पहले की सरकारों ने सभी कार्य अपने और अपनों को बचाने के लिए किया।मगर यह सरकार सिर्फ और सिर्फ देश को बचाने बनाने और बढ़ाने के लिए सतत लगी हुई है।जिसका जीता जागता उदाहरण है १३०कांसिट्यूशनल अमेंडमेंट बिल।

पं.जमदग्निपुरी

JAUNPUR FITNESS GYM Grand Opening 🇮🇳 🇮🇳🇮🇳 & 𝐈𝐧𝐝𝐞𝐩𝐞𝐧𝐝𝐞𝐧𝐜𝐞 𝐃𝐚𝐲 𝐎𝐟𝐟𝐞𝐫 1 Monthly Fees :- 2000 ₹1,600 3 Monthly Fees :- 5000 ₹3,900 6 Monthly Fees :- 10,000 ₹7,200 12 Monthly Fees:- 18,000 ₹12,000 Zumba & Dance Class Fees:- 1,500 Offer Fees ₹1,200  📍UTSAV MOTEL WAJIDPUR TIRAHA JAUNPUR ☎️*+91-9119844009, 9580485070*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें