Jaunpur News: करंट की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
मिठाई लाल सोनकर @ नया सवेरा
जौनपुर। आजमगढ़ जनपद के बरदह थाना क्षेत्र के बरदह कस्बा निवासी 30 वर्षीय महेंद्र यादव पुत्र रामाश्रय गणेश जी की गांव में मूर्ति बैठाई गई है। सुबह पूजा पाठ होने के बाद आरती हो रही थी। महेंद्र माइक लिया था। माइक में करंट उतरने से उसकी चपेट में आ गया और अचेत हो गया। पूजा पंडाल में हुई घटना से अफरातफरी मच गई। आननफानन में उसे जिला अस्पताल में लाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में सन्नाटा छा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Tags:
जौनपुर न्यूज़
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
today jaunpur news

