BREAKING

Jaunpur News: तेज बारिश के बाद मैनहोल में बह गए 2 लोग, बचाने के प्रयास में करंट से एक की मौत

मछलीशहर पड़ाव पर हुई घटना, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मछलीशहर पड़ाव स्थित एक बाइक की एजेंसी के पास तेज बारिश के चलते जमा पानी होने से खुले मैनहोल में एक युवती व एक बच्चा गिर गया और पानी के तेज बहाव के चलते वे नाले में बह गए। दोनों को बचाने के चक्कर में वहां से गुजर रहे एक ईरिक्शा की चालक की मौत खम्भे में उतर रहे करंट की चपेट में आने से हो गई। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र, सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह, सीओ सिटी देवेश सिंह, शहर कोतवाल वीपी सिंह मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दोनों लापता लोगों की तलाश शुरू कर दी। हालांकि पानी के तेज बहाव व नाले के अंदर पानी अधिक जमा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने सीआरओ व एसपी सिटी को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम करीब साढ़े 5 बजे ओलन्दगंज की तरफ से एक युवती 12 वर्षीय बालक के साथ आ रही थी। मुसलाधार बारिश के चलते एक बाइक एजेंसी के सामने भारी जलभराव था, युवती ने खम्भे को जैसे ही छुआ तेज करंट के चलते वह छिटककर सीधे मैनहोल में गिर गई। उसके साथ ही बालक भी मैनहोल में गिर गया। वहां से गुजर रहे एक ईरिक्शा चालक ने दोनों को बचाने की कोशिश की तो खम्भे में उतरे करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरे नहर में हड़कंप मचा हुआ है। जिला प्रशासन की पूरी टीम दोनों को ढूढ़ने में जुटी हुई है, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी है।



दोषियों के विरुद्ध होगी कठोर कार्रवाई : जिलाधिकारी

जौनपुर। जनपद में अपराह्न 4:30 से 5:30 बजे के मध्य हुई तेज बारिश के कारण नगर स्थित मछलीशहर पड़ाव के पास हुए जलजमाव के कारण एक खुले नाले में दो बच्चों तथा एक ई-रिक्शा चालक के बह जाने की हृदय विदारक घटना घटित हुई। घटना की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए पीड़ित परिवारजन के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि प्रारंभिक पूछताछ के अनुसार तेज बारिश के कारण यह घटना घटित हुई। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: अपहरण से संबंधित वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

घटना की जांच के लिए प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय, मुख्य राजस्व अधिकारी और एसपी सिटी की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया है जो घटना की जांच करते हुए 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट सौंपेगी। जानकारी के अनुसार अभी तक ईरिक्शा चालक का शव मिला है, जिसे पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया है। अत्यधिक बारिश के कारण यह घटना घटित हुई है, जांच में जिस भी स्तर से और जिसकी भी लापरवाही होगी उसके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी जिससे भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न होने पाए।

LIC HOUSING FINANCE LTD. के विनोद कुमार यादव की तरफ से रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं



नया सबेरा का चैनल JOIN करें