BREAKING

Jaunpur News: बरसठी से निकला बास्केटबॉल का सितारा

यूपी अंडर-16 टीम में शौर्य का चयन

चेतन सिंह @ नया सवेरा 

बरसठी, जौनपुर। क्षेत्र के बेलौनाकला (बबुरीगांव) निवासी शौर्य पांडेय ने अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत के दम पर यूपी अंडर-16 बास्केटबॉल टीम में जगह बनाकर गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे गांव में हर्ष की लहर दौड़ गई है। शौर्य पांडेय का जन्म बबुरीगांव में हुआ। प्रारंभिक शिक्षा उन्होंने महाराष्ट्र में प्राप्त की और फिलहाल गाजियाबाद के नेहरू वर्ल्ड स्कूल में अध्ययनरत हैं। पढ़ाई के साथ-साथ खेल के प्रति जुनून और निरंतर अभ्यास ने उन्हें इस मुकाम तक पहुँचाया है। पिता राहुल पांडेय ने कहा कि इस सफलता के पीछे कई संस्थाओं और प्रशिक्षकों का योगदान है। उन्होंने विशेष रूप से मस्तान वाईएमसीए, मुंबई साउथ वेस्ट बास्केटबॉल डिस्ट्रिक्ट, नेहरू वर्ल्ड स्कूल और ट्रिपल टैक्स बास्केटबॉल अकादमी का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन और दादा ओमप्रकाश पांडेय के आशीर्वाद से ही यह उपलब्धि संभव हो सकी। शौर्य के चयन की खबर मिलते ही गाँव और आसपास के लोगो मे खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


यह भी पढ़ें | Jaunpur News: डेयरी कलेक्शन सेंटर से मशीन व नगदी चोरी


जौनपुर जनपदवासियों एवं समस्त रामपुर क्षेत्रवासियों को समाजसेवी अमित सिंह टाटा की तरफ से स्वतंत्रता दिवस और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएंजौनपुर जनपदवासियों एवं समस्त रामपुर क्षेत्रवासियों को समाजसेवी अमित सिंह टाटा की तरफ से स्वतंत्रता दिवस और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

LIC HOUSING FINANCE LTD. के विनोद कुमार यादव की तरफ से रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं


नया सबेरा का चैनल JOIN करें