Jaunpur News: बरसठी पुलिस ने स्मैक के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार
चेतन सिंह @ नया सवेरा
बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाने की पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान दो युवकों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपितों के पास से 30.70 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की हुई है। बरसठी पुलिस द्वारा गुरुवार की दोपहर करीब 2 बजे जारी प्रेस नोट के अनुसार, पुलिस टीम गुरुवार को अचानक नगर (निगोह) स्थित पेट्रोल पंप के पास संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक स्विफ्ट डिज़ायर कार में सवार दो युवकों को रोका गया। तलाशी लेने पर दोनों के पास से स्मैक बरामद हुई। गिरफ्तार युवकों की पहचान निशांत सिंह पुत्र शिवमिलन सिंह निवासी ग्राम चतुर्भुजपुर (निकुम्भनपुर) थाना बरसठी तथा अभिषेक सिंह पुत्र शिवकुमार सिंह निवासी ग्राम बिराव थाना बड़ागांव जनपद वाराणसी के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया गया।गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष राजेश यादव, उपनिरीक्षक अम्ब्रीश कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल अखिलेश कुमार यादव, कांस्टेबल शेरबहादुर यादव, संदीप कुमार पटेल और ओमप्रकाश यादव शामिल रहे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: बरसठी से निकला बास्केटबॉल का सितारा

